facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

Ajax Engineering IPO का अलॉटमेंट हुआ फाइनल, चेक करें स्टेटस और GMP से क्या मिल रहे संकेत

Advertisement

अजेक्स इंजीनियरिंग आईपीओ को 6.6 गुना सब्सक्राइब किया गया। एनएसई के डेटा के अनुसार, पब्लिक इश्यू को 1,41,49,997 शेयरों की पेशकश के बदले 8,57,62,377 शेयरों की बोलियां मिली।

Last Updated- February 13, 2025 | 8:38 AM IST
Aye finance ipo

Ajax Engineering IPO Allotment: अजेक्स इंजीनियरिंग के आईपीओ का अलॉटमेंट गुरुवार (13 फरवरी) को फाइनल हो गया। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए है, वे रजिस्ट्रार या बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इश्यू अप्लाई करने के लिए सोमवार (10 फरवरी) को खुला और 12 फरवरी (बुधवार) को बंद हो गया।

अजेक्स इंजीनियरिंग आईपीओ का प्राइस बैंड ₹599 से ₹629 प्रति शेयर है। आईपीओ साइज 1269 करोड़ रुपये है। आईपीओ पूरी तरह से 2.01 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) पर आधारित है। इसलिए अजेक्स इंजीनियरिंग को आईपीओ से कोई फंड नहीं मिलेगा। प्राइस बैंड के अपर एन्ड पर कंपनी का मार्केट कैप 7200 करोड़ रुपये आंका गया है।

यहां चेक करें अजेक्स इंजीनियरिंग आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस

अजेक्स इंजीनियरिंग आईपीओ (Ajax Engineering IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://linkintime.co.in/initial_offer/public-issues.html पर चेक कर सकते हैं।

BSE पर Ajax Engineering IPO अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Ajax Engineering IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Ajax Engineering IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

अजेक्स इंजीनियरिंग आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस

अजेक्स इंजीनियरिंग आईपीओ को कुलमिलाकर 6.6 गुना सब्सक्राइब किया गया। एनएसई के डेटा के अनुसार, पब्लिक इश्यू को 1,41,49,997 शेयरों की पेशकश के बदले 8,57,62,377 शेयरों की बोलियां मिली। आईपीओ के QIBs हिस्से को सबसे ज्यादा 13.04 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके बाद NIIs सेगमेंट को 6.46 गुना और RIIs को 1.94 गुना बुक किया गया।

अजेक्स इंजीनियरिंग आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी

ग्रे मार्केट में अजेक्स इंजीनियरिंग आईपीओ को अब तक ठंडा रिस्पांस मिला है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में गुरुवार (13 फरवरी) को लगभग 639 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह इश्यू प्राइस के अपर एंड 629 रुपये से 10 रुपये ज्यादा है। इस तरह आईपीओ केवल 1.59% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हो सकता है।

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 8:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement