facebookmetapixel
सरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी85% रिटर्न देगा ये Gold Stock! ब्रोकरेज ने कहा – शादी के सीजन से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट, लगाएं दांवकीमतें 19% बढ़ीं, फिर भी घरों की मांग बरकरार, 2025 में बिक्री में मामूली गिरावटIndia-US ट्रेड डील क्यों अटकी हुई है? जानिए असली वजहस्टॉक स्प्लिट के बाद पहला डिविडेंड देने जा रही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेटट्रंप की नीतियों से खतरे में अमेरिका में 15 लाख प्रवासियों का लीगल स्टेटस

2024 में इस साइबर सिक्योरिटी कंपनी का आएगा IPO; NPCI, BSE और NSE को देती है सर्विस

TAC Security IPO: बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स TAC के प्रस्तावित आईपीओ के लिए विशेष लीड मैनेजर होंगे।

Last Updated- January 01, 2024 | 7:37 PM IST
TAC Security IPO

TAC Security IPO: साइबर सिक्योरिटी सर्विस देने वाली कंपनी टीएसी सिक्योरिटी (TAC Security) वर्ष 2024 में IPO लाने की योजन बना रही है। कंपनी धन जुटाने के विभिन्न विकल्पों की तलाश में है। कंपनी की नजर 2026 तक 100 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने पर भी है।

2026 तक 100 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जुटाने का लक्ष्य

TAC Security के फाउंडर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) त्रिशनीत अरोड़ा ने कहा, “पिछले एक दशक से, हमने स्किल, टैलेंट और बाजार में मौजूदगी का एक विशिष्ट मिश्रण विकसित करने पर काम किया है। अब, हम विकास के अगले फेज में प्रवेश कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य FY26 तक लगभग 10 गुना राजस्व वृद्धि है। हम स्वाभाविक रूप से वृद्धि और विस्तार करके ऐसा करेंगे। हम दुनिया भर में लिस्टेड चंद साइबर सुरक्षा कंपनियों में से एक बनना चाहते हैं।”

TAC में विजय केडिया ने भी किया है निवेश

बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स TAC के प्रस्तावित आईपीओ के लिए विशेष लीड मैनेजर होंगे। TAC का लक्ष्य 2026 तक 100 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करना और वैश्विक स्तर पर 1 करोड़ ग्राहक बनाना है।

Also read: कंगाल हो गई थी अनिल अंबानी की यह कंपनी, 99% तक लुढ़कने के बाद अब रॉकेट बने शेयर

TAC के ग्राहकों में अमेरिका की राज्य सरकारें, HDFC लिमिटेड, DSP म्यूचुअल फंड और बंधन बैंक शामिल हैं। 2016 में, कंपनी को शेयर बाजार निवेशक विजय केडिया से समर्थन मिला था।

NPCI, BSE और NSE को देती है सर्विस

कंपनी 2017 से नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को सुरक्षा मूल्यांकन सेवाएं प्रदान कर रही है। इतना ही नहीं यह देश के दो सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंजो (BSE और NSE) को “रियल टाइम में ट्रेडिंग प्रोसेस के दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़ी कमजोरियों की पहचान करने” में सहायता करती है।

First Published - January 1, 2024 | 7:37 PM IST

संबंधित पोस्ट