facebookmetapixel
Advertisement
भारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिक

Infosys का ₹18,000 करोड़ का शेयर बायबैक 20 नवंबर से हो रहा शुरू, स्टॉक में 3% से अधिक तेजी

Advertisement

इन्फोसिस के शेयरधारकों ने कंपनी के 5 रुपये अंकित मूल्य 10 करोड़ तक के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर 18,000 करोड़ रुपये में वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी

Last Updated- November 19, 2025 | 9:57 PM IST
Infosys Q3FY26 Results:

सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस के शेयरों में बुधवार को 3 प्रतिशत से अधिक उछाल आई। इस तेजी के साथ वह सबसे अधिक उछलने वाले शेयरों में एक रहा। इन्फोसिस 18,000 करोड़ की शेयर पुनर्खरीद योजना शुरू करने को तैयार है। इन्फोसिस के शेयरधारकों ने कंपनी के 5 रुपये अंकित मूल्य 10 करोड़ तक के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर 18,000 करोड़ रुपये में वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पुनर्खरीद आनुपातिक आधार पर 1,800 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर टेंडर ऑफर मार्ग के जरिये की जाएगी।

पुनर्खरीद की अवधि 20 नवंबर को शुरू होगी और 26 नवंबर को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। इसमें हिस्सा लेने वाले शेयरधारकों को रकम के भुगतान की अंतिम तिथि 3 दिसंबर है। पात्रता और पात्र शेयरधारकों के नाम तय करने की तारीख 14 नवंबर थी। केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को पेशकश के पंजीयक (रजिस्ट्रार) के रूप में नियुक्त किया गया है और कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग इस सौदे का प्रबंधन कर रही है।

कंपनी ने कहा कि शेयर पुनर्खरीद की पेशकश वह मध्यम अवधि की रणनीतिक और परिचालन नकदी आवश्यकताओं और शेयरधारकों को अधिशेष धन वापस करने के अपने इरादे के आकलन के बाद कर रही है।

पुनर्खरीद की शर्तों के तहत छोटे शेयरधारक रिकॉर्ड तिथि पर रखे गए हरेक 11 इक्विटी शेयरों के लिए 2 इक्विटी शेयरों के हकदार होंगे। सामान्य श्रेणी में अन्य सभी पात्र शेयरधारकों के लिए पात्रता प्रत्येक 706 इक्विटी शेयरों के लिए 17 इक्विटी शेयर है। पुनर्खरीद के लिए कंपनी के पास मौजूद नकदी का इस्तेमाल किया जाएगा। इन्फोसिस ने कहा कि पुनर्खरीद से उसकी आय पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ने नहीं जा रहा है।

विश्लेषकों ने कहा कि निचले कर दायरे में एक निवेशक के लिए पुनर्खरीद में हिस्सा लेना बेहतर होगा क्योंकि इससे उसे अधिक राशि उपलब्ध रहेगी। हालांकि, उच्च कर श्रेणी (16 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय) में एक निवेशक के लिए पुनर्खरीद में सौंपने के बजाय खुले बाजार में शेयरों को बेचना कर बचत के लिहाज से अधिक फायदेमंद हो सकता है।

Advertisement
First Published - November 19, 2025 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement