facebookmetapixel
Advertisement
2030 तक 36.7 अरब डॉलर का होगा भारत का मीडिया-मनोरंजन बाजार, डिजिटल ऐड और OTT से मिलेगी रफ्तारUS में 20 साल चला म्युचुअल फंड बूम, क्या अब है भारत की बारी? इन आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीद₹900 करोड़ के बायबैक का ऐलान, 3% से ज्यादा चढ़ा ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयरSBI के मजबूत नेटवर्क का मिलेगा फायदा! जेफरीज को इस शेयर में 26% तेजी की उम्मीदNBFC शेयरों में शुरू होगी तेजी? मुनाफे में 24% ग्रोथ का अनुमान, ये 4 शेयर ब्रोकरेज को पसंदटाटा संस में हिस्सेदारी से पैसा जुटाएगा शापूरजी पल्लोनजी समूह? इन 3 विकल्पों पर चल रही बातचीतसोने की तेजी से बढ़ेगा गोल्ड लोन कारोबार, इन कंपनियों को मिल सकता है फायदा, मनप्पुरम बना टॉप पिकपैसा डबल! टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स की 111% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹16560 का फायदाआज से खुला ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशन का IPO, 75% प्रीमियम पर लिस्टिंग के मिल रहे संकेत! पैसा लगाएं या नहीं?Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन पर सोना-चांदी हुए सस्ते, सोना ₹1.58 लाख के करीब; जानें क्यों गिर रहे भाव

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज गिरावट के साथ खुले भारतीय बाजार

Advertisement
Last Updated- December 29, 2022 | 10:37 AM IST
Paytm Share- पेटीएम शेयर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक टूटकर 60,608 अंक पर आया, वहीं निफ्टी 50 अंक की गिरावट के साथ 18,050 अंक पर कारोबार कर रहा।

इसके अलावा, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई । जबकि वोलैटिलिटी गेज, India विक्स में एक फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

निफ्टी फार्मा इंडेक्स को छोड़कर, सभी सेक्टर लाल निशान पर खुले।

इसके अलावा, कंपनी द्वारा 754.57 करोड़ रुपये की परियोजनाएं हासिल करने के बाद अशोक लीलैंड के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई।

इस बीच कुछ स्टॉक्स हैं जो आज फोकस में रहेंगे:

KFin Technologies:
कंपनी के IPO की स्टॉक एक्सचेंज पर आज लिस्टिंग होगी। माना जा रहा है कि लिस्टिंग की शुरुआत धीमी पड़ सकती है। जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) के मुताबिक, स्टॉक 366 रुपये प्रति शेयर के अपने इश्यू प्राइस के आसपास खुल सकता है।

SBI:
फंड जुटाने के प्रस्ताव पर बैंक की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक 03 जनवरी को होगी।

Bharti Airtel:
कंपनी अपने नेटवर्क विस्तार पर 28,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। एयरटेल अपना कैपेक्स 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है।

Sheela Foam:
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कंपनी 2,000 करोड़ रुपये में अपनी प्रतिस्पर्धी कर्ल-ऑन का अधिग्रहण कर सकती है। गाजियाबाद की शीला फोम ब्रांड स्लीपवेल के तहत गद्दे बेचती है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 17,000 करोड़ रुपये के मॉडर्न मैट्रेस सेगमेंट में शीला फोम की करीब 25 प्रतिशत बाजार भागीदारी है।

Reliance Industries (RIL):
कंपनी की कमान संभाले, मुकेश अंबानी के 20 साल पूरे हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि टेक्सटाइल और तेल कारोबार से लेकर रिटेल, टेलीकॉम और डिजिटल में कदम रखने तक, RIL न्यू इंडिया के लिए एक कंपनी है।

Stocks in F&O ban:
Balrampur Chini और Indiabulls Housing Finance बैन पीरियड में

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement