facebookmetapixel
Advertisement
अब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेत

कार्पोरेट बांड के अच्छे बाजार से अर्थव्यवस्था का बेडा पार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:15 PM IST

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि कार्पोरेट बांड हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगें।


लेकिन इसके लिए देश में आवश्यक बाजार न होने के कारण ये आज भी विकसित नहीं हो पाए है। पहली बार देश में कार्पोरेट बांड के लिए इलेक्ट्रानिक टे्रडिंग मशीन की शुरुआत करते हुए एक समारोह में कहा कि ‘हमें बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आने वाले पांच सालों में लगभग 5 खरब अमेरिकी डॉलर की जरुरत पड़ेगी। लेकिन देश में कार्पोरट बांडों का उपयुक्त बाजार न होने के कारण ये क्षेत्र आज भी विकास नहीं  कर पाएं हैं।’


अभी देश में सरकारी कंपनियां बांड जारी करने में निजी कंपनियों से आगे है। वित्त मंत्री ने कहा कि सेबी ने कार्पोरेट बांड के लिए  नियम-कायदों को तय कर दिया है। इसके अलावा सेबी बांड को जारी करने और सूची बद्ध करने की प्रक्रिया को सरल करने की योजना भी बना रहीं हैं। चिदंबरम ने कहा कि कार्पोरेट बांड के लिए देश में एक मजबूत पैन इंडिया बाजार की जरुरत है, और इसके लिए सभी राज्यों में एकसमान स्टांप ड्यूटी का होना जरुरी है।


अभी देश के कई राज्यों में अलग-अलग स्टांप शुल्क लिये जाते हैं। वित्त मंत्री का कहना है कि एकसमान स्टांप शुल्क राज्यों के राजस्व को बढाएगा, न की घटाएगा। वित्त मंत्री ने राज्यों के वित्त मंत्रियों की समिति को इस मुद्दें पर विचार करने का सुझाव भी दिया हैं। सरकार ने घाटे में चल रहें उद्यमों में विदेशी संस्थागत निवेश क्यों रोक दिया है? इस प्रश्न का जवाब देते हुए चिंदबरम ने कहा कि ये मौद्रिक प्रंबधन का मुद्दा है।


आरबीआई विदेशी संस्थागत निवेशकों को कार्पोरेट बांड जारी करते हुए सावधानी बरत रही हैं।वित्त मंत्री ने सरकार द्वारा कार्पोरेट बांड बाजारों में किसी भी तरह का सुधार न किये के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इसके लिए आर एच पाटिल समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा सरकार ने समिति के कई सुझावों को क्रियान्वित भी कर दिया हैं। इस बजट में बांड के ऊपर से टीडीएस को समाप्त करने की घोषणा भी कर दी गई हैं।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement