facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Share: अगले 6 महीने में तीन बड़े ट्रिगर, ब्रोकरेज को 33% तेजी की उम्मीदIT शेयर में भारी बिकवाली! निफ्टी IT 4% टूटा, कोफोर्ज में 9% की गिरावट; एक्सपर्ट क्या बोले?भारत की कार्बन क्रेडिट स्कीम को यूके से मिली मंजूरी, निर्यातकों के लिए इसके क्या मायने हैं?वायर-केबल शेयरों में बढ़ा मुकाबला! अल्ट्राटेक की एंट्री के बाद इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेज ने बदली चालNSE के सस्ते IPO की खबर से BSE में खलबली! शेयर 4% टूटा, ब्रोकरेज ने बताया अगला टारगेटअदाणी के एयरपोर्ट कारोबार पर बड़ा दांव! ब्लैकरॉक-टेमासेक लगाएंगे ₹9,825 करोड़कोफोर्ज में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन ओपी भट्ट ने दिया इस्तीफा, आंतरिक ऑडिट में बोर्ड रिपोर्ट से जुड़ी खामियां सामने आईंEPFO ने आसान किया पीएफ निकालना! 3 कैटेगरी में बंटे नए नियम, बीमारी से घर तक के लिए ऐसे मिलेगा पैसाशेयर बाजार में हाहाकार! 3 दिन में निवेशकों के ₹3.12 लाख करोड़ डूबे; अब आगे क्या?नए-नवेले शेयर से बंपर कमाई! हर दिन लग रहा अपर सर्किट, 4 दिन में मिला 230% रिटर्न!

Go Digit IPO: बीमा कंपनी गो डिजिट के IPO दस्तावेज को सेबी ने लौटाया

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 3:59 PM IST
IGI IPO

बाजार नियामक सेबी ने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के शुरुआती दस्तावेजों को नियामकीय नियमों के अनुपालन में कमी के चलते लौटा दिया है।

कनाडा स्थित फेयरफैक्स समूह समर्थित बीमा कंपनी गो डिजिट ने अगस्त, 2022 में सेबी के पास IPO की मंजूरी के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे। इस निर्गम में कंपनी ने 1,250 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करने के साथ ही 10.94 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) का प्रस्ताव रखा था।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने गो डिजिट के IPO संबंधी दस्तावेज गत 30 जनवरी को लौटा दिए। यह कदम सेबी के पूंजी एवं खुलासा शर्तों का अनुपालन नहीं किए जाने की वजह से उठाया गया है। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि वह सेबी की तरफ से मांगी गई जरूरी जानकारियों के साथ इस दस्तावेज को अपडेट कर दोबारा जमा करेगी।

यह भी पढ़ें : Avalon Technologies, Udayshivakumar Infra को आईपीओ के लिए SEBI की मंजूरी

वाहन, स्वास्थ्य, यात्रा, संपत्ति एवं समुद्री क्षेत्र को बीमा मुहैया कराने वाली इस कंपनी में दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी निवेश किया हुआ है।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement