facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO का साइज घटकर ₹25,000 करोड़ हो सकता है, शेयर बेचने से पीछे हटे कुछ निवेशकReliance Share: अगले 6 महीने में तीन बड़े ट्रिगर, ब्रोकरेज को 33% तेजी की उम्मीदIT शेयर में भारी बिकवाली! निफ्टी IT 4% टूटा, कोफोर्ज में 9% की गिरावट; एक्सपर्ट क्या बोले?भारत की कार्बन क्रेडिट स्कीम को यूके से मिली मंजूरी, निर्यातकों के लिए इसके क्या मायने हैं?वायर-केबल शेयरों में बढ़ा मुकाबला! अल्ट्राटेक की एंट्री के बाद इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेज ने बदली चालNSE के सस्ते IPO की खबर से BSE में खलबली! शेयर 4% टूटा, ब्रोकरेज ने बताया अगला टारगेटअदाणी के एयरपोर्ट कारोबार पर बड़ा दांव! ब्लैकरॉक-टेमासेक लगाएंगे ₹9,825 करोड़कोफोर्ज में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन ओपी भट्ट ने दिया इस्तीफा, आंतरिक ऑडिट में बोर्ड रिपोर्ट से जुड़ी खामियां सामने आईंEPFO ने आसान किया पीएफ निकालना! 3 कैटेगरी में बंटे नए नियम, बीमारी से घर तक के लिए ऐसे मिलेगा पैसाशेयर बाजार में हाहाकार! 3 दिन में निवेशकों के ₹3.12 लाख करोड़ डूबे; अब आगे क्या?

Avalon Technologies, Udayshivakumar Infra को आईपीओ के लिए SEBI की मंजूरी

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 7:08 PM IST
IGI IPO

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज और निर्माण कंपनी उदयशिवकुमार इन्फ्रा को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है।

बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को बताया कि कंपनियों ने पिछले साल अगस्त और सितंबर के दौरान उसके पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराये थे। सेबी ने 16 जनवरी को दोनों कंपनियों के लिए ‘निष्कर्ष’ जारी किये। किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का ‘निष्कर्ष’ जरूरी होता है।

दस्तावेजों के अनुसार, एवलॉन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे।

इसके अलावा प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 625 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जायेगी। कंपनी 80 करोड़ रुपये तक के आईपीओ-पूर्व नियोजन पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो नये निर्गम का आकार घट जायेगा। वहीं, उदयशिवकुमार इन्फ्रा के आईपीओ में 60 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी होंगे।

निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग कंपनी के विस्तार और जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जायेगा। दोनों कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 7:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement