facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

FPI Data: अगस्त में विदेशी निवेशकों की बड़ी बिकवाली, शेयर बाजार से निकाले ₹21,000 करोड़

Advertisement

FPI Data: अगस्त के पहले पखवाड़े में FPIs ने भारतीय शेयर बाजार से ₹21,000 करोड़ निकाले, जबकि 2025 में अब तक कुल निकासी ₹1.16 लाख करोड़ तक पहुंच गई है।

Last Updated- August 17, 2025 | 12:32 PM IST
FPI
Representative Image

FPI Data: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने अगस्त के पहले पखवाड़े में भारतीय शेयर बाजार से करीब 21,000 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। इस गिरावट के पीछे अमेरिका-भारत ट्रेड टेंशन, पहली तिमाही के कमजोर कॉर्पोरेट नतीजे और रुपये की कमजोरी जैसे कारक रहे।

डिपॉजिटरी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में अब तक एफपीआई की इक्विटी से कुल निकासी 1.16 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

एंजल वन के सीनियर फंडामेंटल एनालिस्ट वक़ार जावेद खान ने कहा कि अमेरिका-रूस तनाव में हाल की नरमी और नए प्रतिबंधों की अनुपस्थिति यह संकेत देती है कि भारत पर प्रस्तावित 25% सेकेंडरी टैरिफ 27 अगस्त के बाद लागू होने की संभावना कम है। यह शेयर बाजार के लिए राहत की बात है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि एसएंडपी द्वारा भारत की क्रेडिट रेटिंग ‘BBB-’ से बढ़ाकर ‘BBB’ करना एफपीआई की भावनाओं को और मजबूत कर सकता है।

अगस्त 1 से 14 तक एफपीआई ने कुल 29,975 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। इससे पहले जुलाई में 17,741 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। वहीं मार्च से जून के बीच एफपीआई ने करीब 38,673 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि लगातार बिकवाली की मुख्य वजह वैश्विक अनिश्चितताएं हैं। विकसित अर्थव्यवस्थाओं, खासकर अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर असमंजस और भू-राजनीतिक तनावों ने निवेशकों को सतर्क किया है। इसके अलावा डॉलर की मजबूती ने भी उभरते बाजारों की आकर्षण क्षमता घटाई है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वी.के. विजयकुमार ने बताया कि कमजोर अर्निंग्स ग्रोथ और ऊंचे वैल्यूएशन भी निकासी का कारण बने हैं। सेक्टोरल स्तर पर देखें तो आईटी शेयरों में लगातार बिकवाली से आईटी इंडेक्स दबाव में रहा, हालांकि बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में संस्थागत खरीद और उचित वैल्यूएशन की वजह से स्थिति बेहतर बनी हुई है।

इस बीच, एफपीआई ने डेब्ट जनरल लिमिट में 4,469 करोड़ रुपये और डेब्ट वॉलंटरी रिटेंशन रूट में 232 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Advertisement
First Published - August 17, 2025 | 12:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement