facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

दुनिया भले ही रही परेशान, भारत में बहुत बुरा नहीं गुजरा सोमवार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:30 PM IST

शुरुआती कारोबार में 610 अंक की औंधे मुंह हुई गिरावट के बाद नाटकीय तौर पर सेंसेक्स दिन के कारोबार में 561.55 अंक उबरकर अंत में 52 अंक नीचे बंद हुआ।


तीस शेयर आधारित बीएसई सेंसेक्स 51.80 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15 923.72 पर बंद हुआ।



नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 28.80 अंक की गिरावट के साथ 4800.40 पर बंद हुआ। कारोबारियों ने बताया कि बीएसई में एलएंडटी के शेयर भारी बिकवाली दबाव में रहे।


एलएंडटी के शेयरों में सबसे अधिक 8.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। चीन, जापान, सिंगापुर, कोरिया और ताइवान जैसे अन्य एशियाई देशों के इन्डेक्स भी एक से साढ़े तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।



रीयल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड, सीमेंट कंपनी एसीसी, ऑटो कंपनी बजाज ऑटो, भारती एयरटेल तथा टाटा स्टील के शेयरों में तीन से सात प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई जबकि आईटी शेयर विप्रो सत्यम तथा मारुति, भेल और एलएंडटी के शेयरों में तीन से नौ प्रतिशत की गिरावट आई।


बाजार में 1915 शेयर नुकसान के साथ और 749 शेयर लाभ के साथ बंद हुए। कारोबार का आकार कुछ सुधरकर 6895.62 करोड़ रुपए हो गया। शुक्रवार को यह 6272.94 करोड़ रुपए था।


आरएनआरएल के शेयरों में सबसे अधिक 424.96 करोड़ रुपए का कारोबार दर्ज किया गया। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज में 347.73 करोड़ रुपए, आरपीएल में 335.52 करोड़ रुपए, एलएंडटी में 322.61 करोड़ रुपए और एस्सार ऑयल में 244.99 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।


एलएंडटी, भेल, ग्रासिम, एचडीएफसी, आईसीआईसी आई बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड, इन्फोसिस टेक, मारुति, रिलायंस एनर्जी, सत्यम कंप्यूटर, टीसीएस और विप्रो के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।

Advertisement
First Published - March 10, 2008 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement