facebookmetapixel
Advertisement
8वें वेतन आयोग के नाम पर WhatsApp ठगी, फर्जी सैलरी कैलकुलेटर का लालच देकर कर्मचारियों को फंसा रहे ठगAI से बदलेगा IT सेक्टर का खेल? Tata MF को सर्विस-ड्रिवन ग्रोथ की उम्मीद, निवेशकों के लिए अहम संकेतबैंक FD से अलग, 7% से ज्यादा रिटर्न का मौका, Money Market Funds की क्यो बढ़ रही है लोकप्रियताMeta के अलेक्जेंडर वांग बोले: AI के लिए भरोसा, डाटा और कंप्यूटिंग क्षमता सबसे जरूरीउत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग को बड़ा बढ़ावा, 22 नई यूनिट्स को मंजूरी; ₹500 करोड़ का निवेशऑफिस स्पेस की मांग, FTA से तेज होगी रफ्तार; 50% तक पहुंच सकता है GCC का योगदान: रिपोर्टबड़े फ्लैट्स की दौड़! क्या अब फ्लैट बन गए हैं स्टेटस सिंबल, लग्जरी हाउसिंग में उफानसेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ डूबे; ये 3 कारण बने गिरावट की वजहTata Group और OpenAI मिलकर बनाएंगे 100 मेगावॉट का AI डेटा सेंटरAI समिट में मुकेश अंबानी का एलान, 7 साल में ₹10 लाख करोड़ का करेंगे निवेश; मोबाइल डेटा की तरह सस्ता होगा एआई

होटल कारोबार अलग होने के बाद भी, ITC पर विश्लेषक हैं आशावादी; बरकरार रहेगा जलवा

Advertisement

कंपनी ने अगस्त 2023 में होटल कारोबार अलग करने की योजना का ऐलान किया था, जिसे 1 जनवरी से प्रभावी किया गया।

Last Updated- January 06, 2025 | 9:54 PM IST
Even after hotel business separation, analysts remain bullish on ITC; the charm will remain intact होटल कारोबार अलग होने के बाद भी, ITC पर विश्लेषक हैं आशावादी; बरकरार रहेगा जलवा

आईटीसी की होटल इकाई सूचीबद्ध हो रही है और विश्लेषकों को उम्मीद है कि इस कारोबार के अलग होने के बाद भी एफएमसीजी दिग्गज के रिटर्न प्रोफाइल में खासा सुधार होगा। एक्सचेंजों पर सोमवार को हुए प्री-ओपन सेशन में आईटीसी के लिए डिस्कवर्ड शेयर प्राइस 455 रुपये था, जो इससे पिछले सत्र के बंद भाव से 27 रुपये कम कम है। यह गिरावट विश्लेषकों की तरफ से पहले लगाए गए 12 से 15 रुपये की कमी के अनुमान से ज्यादा रही।

आईटीसी होटल के शेयर की कीमत की गणना 3 जनवरी के बंद भाव और सोमवार को आयोजित स्पेशल विंडो के दौरान डिस्कवर्ड प्राइस के अंतर के आधार पर तय की जाएगी। इस शेयर में बीएसई पर दिन में और गिरावट हुई और यह 442.5 रुपये पर टिका। शेयरधारकों को आ्रईटीसी के हर 10 शेयर के बदले आईटीसी होटल्स का एक शेयर मिलेगा।

पिछले विश्लेषण में नुवामा इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज, आईसीआईसीआई डायरेक्ट रिसर्च, मिरे ऐसेट शेयरखान रिसर्च और कई अन्य ब्रोकरेज फर्मों ने आईटीसी होटल्स की सूचीबद्धता कीमत 150 से 175 रुपये के बीच रहने का अनुमान जताया था।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा, अलग हुई होटल इकाई बढ़त का अगला चरण हासिल करने की आईटीसी की हल्की परिसंपत्ति की रणनीति पर बनी रहेगी और एबिटा की वृद्धि वित्त वर्ष 24-27 ई में 14 फीसदी से लेकर 18 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि के हिसाब से होगी। इसमें कहा गया है कि कर्ज मुक्त बैलेंस शीट और नकदी प्रवाह से कारोबार को आगामी वर्षों में वृद्धि के लिए पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी।

ब्रोकरेज फर्मों को उम्मीद है कि कारोबार अलग होने के बाद आईटीसी के रिटर्न प्रोफाइल में खासा सुधार होगा क्योंकि खाद्य व पर्सनल केयर समेत एफएमसीजी कारोबार के लिए अनुकूल संयोजन बनेगा। मिरे ऐसेट शेयरखान रिसर्च ने कहा, सिगरेट कारोबार के लिए वॉल्यूम वृद्धि टिके रहने की उम्मीद है, वहीं आईटीसी अल्पावधि में गैर-सिगरेट एफएमसीजी कारोबार की वृद्धि बहाल करने के लिए प्रासंगिक रणनीतिक कदम उठाए हैं। भारी संपत्ति वाले होटल कारोबार के अलग होने के बाद आईटीसी का रिटर्न प्रोफाइल आगामी वर्षों में खासा सुधरेगा। इसके स्टॉक की ट्रेडिंग वित्त वर्ष 2026 ई व वित्त वर्ष 2027 ई की आय के 23 गुना व 20 गुने पर हो रही है।

सूचीबद्धता तक आईटीसी होटल बेंचमार्क सूचकांकों का हिस्सा बना रहेगा और इस शेयर में ट्रेडिंग शुरू होने के बाद तीसरे दिन इसे बाहर किया जाएगा। हालांकि अगर यह शेयर सर्किट की सीमा को छूता है तो इसमें देर हो सकती है।बाजार के प्रतिभागियों को उम्मीद है कि सूचीबद्धता फरवरी की शुरुआत में होगी।

बीऐंडके सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, हमारा मानना ​​है कि सिगरेट व्यवसाय से बढ़ी संभावनाओं, होटल व्यवसाय के अलग होने से वैल्यू अनलॉकिंग और अगली तिमाही से पेपर व्यवसाय के सामान्य वृद्धि की राह पर लौटने की संभावना को देखते हुए आईटीसी में गिरावट की संभावना सीमित है। हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में सिगरेट व्यवसाय का राजस्व 7.5 फीसदी की दर से बढ़ेगा, जो सिगरेट के वॉल्यूम में 5 फीसदी की वृद्धि से प्रेरित होगा।

ब्रोकरेज हाउस ने होटल कारोबार अलग होने पर रिटर्न अनुपात में 500 आधार अंकों के उछाल का भी अनुमान जताया है। सेंट्रम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कारोबार अलग करने से नई इकाई को उचित निवेशक आकर्षित करने में मदद मिलेगी, जो हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से ज्यादा जुड़े हुए हैं।

इसमें कहा गया है, हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 27 ई में होटल कारोबार का राजस्व 45.7 अरब रुपये पर पहुंचेगा और एबिटा मार्जिन 35 फीसदी होगा, जो हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए देसी मांग में मजबूत वृद्धि की अगुआई में होगा।

कंपनी ने अगस्त 2023 में होटल कारोबार अलग करने की योजना का ऐलान किया था, जिसे 1 जनवरी से प्रभावी किया गया। होटल कारोबार में आईटीसी के पास 40 फीसदी हिस्सेदारी होगी जबकि बाकी हिस्सेदारी का वितरण आईटीसी के शेयरधारकों के बीच उनकी होल्डिंग के अनुपात में किया जाएगा। आईटीसी की दूसरी सबसे बड़ी शेयरधारक ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको के पास कारोबार अलग होने के बाद होटल कंपनी में 15.3 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

Advertisement
First Published - January 6, 2025 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement