facebookmetapixel
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय टैक्स मामलों में स्पष्टता लाएगा आयकर विभाग, घटेगी अनिश्चितताकैबिनेट ने ₹9450 करोड़ के 4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 8 जिलों को मिलेगा फायदाबाजार में तेजी फिर भी निवेशक खेल रहे सेफ दांव, मनी मार्केट फंड्स में लगाएं ₹1.4 लाख करोड़26-45 साल वालों ने किए सबसे ज्यादा हेल्थ क्लेम, 56% दावों के पीछे कौन-कौन सी बीमारियां?पश्चिम एशिया संकट से लागत बढ़ी लेकिन नहीं घटा घरों का क्रेज, 6 शहरों में 3.55 लाख यूनिट बिक्री की उम्मीदSEBI बदलेगा SME लिस्टिंग फ्रेमवर्क, AI-ML के इस्तेमाल पर बढ़ाएगा जवाबदेहीतमिलनाडु सीएम विजय का ऐलान: सभी 234 विधायकों को गाड़ी और ₹1 लाख मासिक भत्ता; जनता के लिए भी कई बड़े ऐलानगाजा कैपिटल IPO में पैसा लगाएं या नहीं? GMP ₹25, एनालिस्ट्स की राय और निवेश से जुड़ी जरूरी बातें जानेंUPI ट्रांजैक्शन हुआ फेल और अकाउंट से कट गए पैसे? ऐसे में क्या करें यूजरपैसा रखिए तैयार! 24 अगस्त से खुल जा रहा है इंदौर की फार्मा कंपनी का IPO, ₹1757 करोड़ जुटाने का है प्लान

निवेश सलाहकारों, शोध विश्लेषकों की नियुक्ति की राह आसान

Advertisement

पिछले कुछ वर्षों में पंजीकृत निवेश सलाहकारों (आरआईए) की संख्या घटकर 1000 से भी कम रह गई है।

Last Updated- December 17, 2024 | 11:04 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी ने निवेश सलाहकारों और शोध विश्लेषकों (आरए) को नियंत्रित करने वाले नियमों में महत्त्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सेबी ने उनके लिए न्यूनतम योग्यता, अनुभव, समय-समय पर पास की जाने वाली अनिवार्य परीक्षा और नेटवर्थ संबंधी जरूरतों में ढील दी है। सितंबर की बोर्ड बैठक में पहली बार स्वीकृत निर्णयों को अब अधिसूचित कर दिया गया है, जिससे दोनों नियमों में संशोधनलागू हो गए हैं।

इन बदलावों से अनुपालन संबंधित जरूरतें घटेंगी जिससे ज्यादा से ज्यादा कंपनियां नियामकीय दायरे में आ सकेंगी। नए नियमों में अंशकालिक निवेश सलाहकारों और शोध विश्लेषकों के पंजीकरण की भी अनुमति दी गई है। इसके अलावा, ट्रेडिंग कॉल को ’निवेश सलाह’ की परिभाषा से बाहर रखा गया है।

ये बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में पंजीकृत निवेश सलाहकारों (आरआईए) की संख्या घटकर 1000 से भी कम रह गई है। नए नियमों के तहत पंजीकृत न होने वाले फाइनेंशियल इंफ्लूएंशरों की ओर से निवेश सलाह देने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

न्यूनतम योग्यता को घटाकर स्नातक कर दिया गया है जबकि पूर्व अनुभव की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है। पंजीकरण के लिए शुरू में एनआईएसएम से आधार प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी, लेकिन बाद में बेस एग्जामिनेशन दोहराने की आवश्यकता खत्म कर दी गई है। नए नियमों के तहत सर्टिफिकेशन जरूरत के अनुपालन में निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा सर्टिफिकेट की वैधता समाप्त होने से पहले बोर्ड द्वारा समय-समय पर निर्धारित नया एनआईएसएम सर्टिफिकेट हासिल करना होगा। नेटवर्थ जरूरत को भी कम जमाओं के साथ बदला गया है।

इसके अलावा ऐसे निवेश सलाहकारों को गैर-व्यक्तिगत निवेश सलाहकार के रूप में सैद्धांतिक पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा जिनके ग्राहकों की संख्या 300 से अधिक है या उनका शुल्क संग्रह एक वित्त वर्ष में 3 करोड़ रुपये से अधिक है। अभी तक यह सीमा 150 ग्राहकों तक सीमित थी। अंशकालिक सलाहकारों के लिए 75 ग्राहकों की सीमा निर्धारित की गई है। आरआईए और आरए को ग्राहकों को यह भी बताना होगा कि क्या वे एआई टूल्स का उपयोग कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement