facebookmetapixel
इंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षापूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोधएसआईआर को लेकर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, वैध मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोपछात्रों के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता शहरकई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएलPMAY-शहरी 2.0 योजना के तहत गरीबों के आवास का सालाना लक्ष्य 350% बढ़ा

Dollar vs Rupee: शुरुआती कारोबार में 4 पैसे चढ़ा रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.47 प्रति पर

हालांकि, निरंतर विदेशी पूंजी की निकासी ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला और तेजी को सीमित किया।

Last Updated- May 15, 2024 | 10:52 AM IST
After initial fear, customers' interest in P2P lending is now increasing शुरुआती डर के बाद अब पी2पी उधारी में बढ़ रही ग्राहकों की रुचि
Dollar vs Rupee

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार किया और चार पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.47 पर पहुंच गया।

हालांकि, निरंतर विदेशी पूंजी की निकासी ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला और तेजी को सीमित किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा खरीदने और भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के डॉलर बेचने के बीच अमेरिकी डॉलर और रुपये के सीमित दायरे में रहने का अनुमान है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.49 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 83.47 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 83.51 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.93 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,065.52 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।

First Published - May 15, 2024 | 10:52 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट