आज यानी 15 मई 2025 को State Bank of India (SBI), Indian Energy Exchange (IEX) और 8 दूसरी कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। इन कंपनियों ने अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने का ऐलान किया है। BSE के अनुसार, ये शेयर 16 मई 2025 से एक्स-डिविडेंड ट्रेड होंगे। इसका मतलब है कि अगर आप डिविडेंड पाना चाहते हैं तो आपको 16 मई से पहले ये शेयर अपने पास रखने होंगे। कंपनियां रिकॉर्ड डेट के आधार पर डिविडेंड पाने वाले शेयरहोल्डर्स की लिस्ट तैयार करती हैं।
State Bank of India (SBI): देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI ने ₹15.90 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।
Indian Energy Exchange (IEX): इस कंपनी ने ₹1.50 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया है।
Aptech: यह एजुकेशन और ट्रेनिंग कंपनी ₹4.50 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दे रही है।
Advanced Enzyme Technologies: इस कंपनी ने ₹4 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दिया है।
Advanced Enzyme Technologies, Authum Investment & Infrastructure, Alicon Castalloy, Aptech, Aptus Value Housing Finance India, Fabtech Technologies Cleanrooms, Kewal Kiran Clothing, और Narmada Macplast Drip Irrigation Systems।
Also Read: बिजली कंपनी ने Q4 में कमाया दोगुने से अधिक मुनाफा, ₹5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान
गौर करने वाली बात है कि अगर आप इन कंपनियों के डिविडेंड पाना चाहते हैं, तो आपको एक्स-डिविडेंड डेट से पहले ये शेयर खरीदने होंगे। डिविडेंड मिलना निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका होता है क्योंकि ये कंपनी के मुनाफे का हिस्सा होता है।
कंपनी | एक्स डेट | उद्देश्य | रिकॉर्ड डेट |
Advanced Enzyme Technologies | May 16, 2025 | Interim Dividend – ₹ 4 | May 17, 2025 |
Authum Investment & Infrastructure | May 16, 2025 | Interim Dividend – ₹ 0.50 | May 16, 2025 |
Alicon Castalloy | May 16, 2025 | Interim Dividend – ₹ 2.50 | May 17, 2025 |
Aptech | May 16, 2025 | Interim Dividend – ₹ 4.50 | May 16, 2025 |
Aptus Value Housing Finance India | May 16, 2025 | Interim Dividend – ₹ 2.50 | May 16, 2025 |
Fabtech Technologies Cleanrooms | May 16, 2025 | Interim Dividend – ₹ 2 | May 16, 2025 |
Indian Energy Exchange | May 16, 2025 | Final Dividend – ₹ 1.50 | May 16, 2025 |
Kewal Kiran Clothing | May 16, 2025 | Interim Dividend – ₹ 2 | May 16, 2025 |
Narmada Macplast Drip Irrigation Systems | May 16, 2025 | Interim Dividend – ₹ 0.10 | May 16, 2025 |
State Bank of India | May 16, 2025 | Final Dividend – ₹ 15.90 | May 16, 2025 |