facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिमी एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमले में दो भारतीयों की मौत, एक लापता: विदेश मंत्रालययूपी में गैस की किल्लत से हाहाकार: एजेंसियों पर लंबी कतारें, रमजान में होटल बंदघरेलू मांग के दम पर FY27 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.1% रहने का अनुमान: क्रिसिलभारत की कच्चे तेल की सप्लाई सुरक्षित, LPG उत्पादन 25% बढ़ा: पेट्रोलियम मंत्रालयए​शिया प्रशांत में रियल एस्टेट निवेश में भारत ने दिखाया दमखम, निवेश 29% बढ़ासोने में निवेश करें या रुकें? Tata MF ने बताई सही स्ट्रैटेजी; इन 5 फैक्टर्स पर रखें नजरIPO से पहले AIFs वैल्यूएशन पर सेबी की सख्त नजर, ढिलाई से निवेशकों का भरोसा घटेगाLPG की किल्लत का डर! गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, होटलों ने दी बंद होने की चेतावनीAdani Total Gas Share: बाजार में तबाही लेकिन चट्टान की तरह खड़ा रहा शेयर, 20% का अपर सर्किट; जानें क्यों उछलातेल कीमतों में तेजी से IOC, BPCL, HPCL के मुनाफे पर पड़ सकता है दबाव: S&P

अब जुलाई में लागू होगा कॉमन कॉन्ट्रैक्ट नोट

Advertisement

कॉन्ट्रैक्ट नोट में लेनदेन की जानकारियां होती हैं, जैसे शेयरों की संख्या, कीमत, ब्रोकरेज और कर।

Last Updated- May 01, 2025 | 10:43 PM IST
Stock Market

लागू करने में चुनौतियां सामने आने से कॉमन कॉन्ट्रैक्ट नोट व्यवस्था की समयसीमा एक बार फिर आगे बढ़ाकर जुलाई 2025 कर दी गई है। मई 2024 में इसे अगस्त 2024 से लागू करने की योजना थी। लेकिन इसे बाद में बढ़ाकर पहले जनवरी 2025 और फिर मार्च 2025 कर दिया गया था।

एक सूत्र ने बताया, बाजार प्रतिभागियों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने देरी के प्रमुख कारणों के रूप में परिचालन संबंधी बाधाओं का हवाला दिया है, जिनमें सिस्टम को अपग्रेड करना और हाल के नियामकीय परिवर्तनों का दबाव शामिल है। सूत्र ने कहा, नियामक यह सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रहा है कि संपूर्ण तंत्र तैयार हो, भले ही कॉमन कॉन्ट्रैक्ट नोट की मांग मुख्य रूप से बाजार के एक ही खंड की हो।

कॉन्ट्रैक्ट नोट में लेनदेन की जानकारियां होती हैं, जैसे शेयरों की संख्या, कीमत, ब्रोकरेज और कर। अभी हर एक्सचेंज के लिए अलग-अलग मूल्य वाले नोट जारी किए जाते हैं जिससे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक एक ही एक्सचेंज को प्राथमिकता देते हैं। नई व्यवस्था का मकसद दोनों एक्सचेंजों में सौदों के लिए एक ही भारित औसत मूल्य (डब्ल्यूएपी) शुरू करके इसे सुव्यवस्थित करना है।

Advertisement
First Published - May 1, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement