facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Coal India Dividend 2025: आज है आखिरी मौका, जानें कब मिलेगा ₹5.15 का डिविडेंड

Advertisement

निवेशकों के लिए कोल इंडिया के शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका है। कंपनी ₹5.15 प्रति शेयर डिविडेंड देगी।

Last Updated- August 20, 2025 | 9:15 AM IST
Coal India

सरकारी कंपनी Coal India Limited के शेयरों में आज (बुधवार) तेजी से कारोबार होने की उम्मीद है। वजह यह है कि आज (20 अगस्त 2025) वह आखिरी दिन है जब निवेशक शेयर खरीदकर कंपनी के अंतिम डिविडेंड के हकदार बन सकते हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹5.15 प्रति शेयर का डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

रिकॉर्ड डेट 21 अगस्त तय

कंपनी ने बताया है कि डिविडेंड पाने के लिए 21 अगस्त 2025 (गुरुवार) की रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी इस दिन तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा।

AGM और पेमेंट की तारीख

Coal India अपनी 51वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 28 अगस्त 2025 को करेगी। AGM में डिविडेंड को मंजूरी मिलने के बाद कंपनी 30 दिनों के भीतर यह भुगतान करेगी। यह सिफारिश पहले 7 मई 2025 को बोर्ड मीटिंग में की गई थी।

यह भी पढ़ें: 13–76% अपसाइड की संभावना! ब्रोकरेज ने 8 लार्ज कैप समेत 28 शेयरों को चुना टॉप पिक

तिमाही नतीजे (Q1 FY26)

अप्रैल-जून 2025 तिमाही में कोल इंडिया का शुद्ध मुनाफा ₹10,943.55 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के बराबर है। कंपनी की कुल आय घटकर ₹37,458.05 करोड़ रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹39,388.47 करोड़ थी। बिक्री घटकर ₹31,880.43 करोड़ पर आ गई, जो Q1 FY25 में ₹33,170.13 करोड़ थी। वहीं खर्च बढ़कर ₹25,893.12 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल यह ₹25,326.66 करोड़ था।

शेयर प्राइस अपडेट

19 अगस्त को NSE पर Coal India का शेयर ₹385.90 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से 0.49% कम है। कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल ₹2.38 लाख करोड़ है और यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है।

Advertisement
First Published - August 20, 2025 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement