facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी जारी, Sensex 100 अंक चढ़ा, Nifty 19,600 के पार

Advertisement

Stock Market: भारती एयरटेल, HDFC बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और ITC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- September 06, 2023 | 4:16 PM IST
Stock Market Today

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले नकारात्मक रुझानों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन हरे निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त दर्ज की गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) ने 100 अंकों की बढ़त दर्ज की। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 36 अंको की बढ़त दर्ज की गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 100.26 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 65,880.52 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,971.13 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,488.03 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 36.15 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,611.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,636.45 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,491.50 तक आया।

Also read: Adani Group Stocks: अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट के टॉप मैनेजमेंट में इस्तीफा, गिरा शेयर का भाव

भारती एयरटेल बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 17 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। भारती एयरटेल, HDFC बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और ITC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा भारती एयरटेल के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.57 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा सन फार्मा, बजाज फाइनैंस, बजाज फिनसर्व, HUL, महिंद्रा, कोटक, नेस्ले, रिसायंस, HCL टेक, TCS, पावर ग्रिड भी लाभ में रहे।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 13 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, NTPC, ICICI बैंक और इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा स्टील के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.67 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement