facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

Closing Bell: शेयर बाजार सपाट बंद; Sensex दिन के हाई से करीब 150 अंक फिसला

Advertisement

Nifty 19,400 के नीचे, लिस्टिंग के दूसरे दिन भी जियो फाइनैंशियल सर्विसेज 5 फीसदी लुढ़का

Last Updated- August 22, 2023 | 4:22 PM IST
Stock Market Holiday

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार सपाट बंद हुए। आज के कारोबर में दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में मामूली बढ़त दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स दोपहर के सौदों में शुरुआती बढ़त को बनाए रखने में नाकामयाब रहा और अंत में 65,220 के स्तर पर सपाट बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 19,400 के स्तर से नीचे गिर गया। इस बीच, ब्रोर्डर इंडाइसेज ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 0.4 प्रतिशत तक चढ़े।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 3.94 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 65,220.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,362.91 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,165.45 तक आया। इस तरह से सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर से करीब 150 अंक गिर गया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 2.85 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,396.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,443.50 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,381.30 तक आया।

Also read: Jio Financial Services के शेयर में आज फिर लगा लोअर सर्किट, दो दिन में 10% लुढ़का

ITC बना टॉप गेनर, 1.45 फीसदी चढ़ा

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। ITC, M&M, विप्रो, L&T और एक्सिस बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा ITC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.45 फीसदी तक चढ़े।

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज करीब 5 फीसदी लुढ़का

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 15 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। लिस्टिंग के दूसरे दिन भी जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के शेयर कुछ कमाल नहीं दिखा पाएं। आज भी लगभग 5 फीसदी की गिरावट लेकर जियो फाइनैंशियल सर्विसेज सेंसेक्स का टॉप लूजर बना रहा। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, SBI, TCS, HDFC बैंक और टेक महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement