facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

गिरते बाजार में ये 3 स्टॉक्स दे सकते हैं 25% तक रिटर्न! Motilal Oswal ने BUY की दी सलाह

Advertisement

Stocks To Buy: मोतीलाल ओसवाल ने तीन स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है। इन स्टॉक्स में हुंडई मोटर इंडिया, भारती एयरटेल और कमिंस इंडिया शामिल हैं।

Last Updated- March 02, 2026 | 3:19 PM IST
Stocks to buy today

Stocks To Buy: भारतीय शेयर बाजारों में हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (2 मार्च) को बड़ी गिरावट देखी गई। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से बाजार में घबराहट साफ देखी जा रही है। एयरलाइन, पेंट और टायर कंपनियों समेत तेल से जुड़े शेयरों में कारोबार के दौरान तेज गिरावट आई। निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा है। ईरान के सबसे बड़े नेता आयतोल्ला अली खामेनेई और कई बड़े अधिकारियों को अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में मार दिया गया। हालात आगे भी बिगड़ सकते हैं। इससे बाजार में चिंता बढ़ गई है। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने तीन स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है। इन स्टॉक्स में हुंडई मोटर इंडिया, भारती एयरटेल और कमिंस इंडिया शामिल हैं।

Bharti Airtel पर टारगेट प्राइस: ₹2,355

मोतीलाल ओसवाल ने भारती एयरटेल पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 2,355 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर पिछले बंद भाव से 25 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। भारती एयरटेल के शेयर शुक्रवार को 1,879 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज के अनुसार, प्रमोटरों का कैपिटल अलॉटमेंट का पिछला रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। सिर्फ जैन (अब एएएफ) के अधिग्रहण के लिए शायद ज्यादा कीमत चुकाने को छोड़ दें, तो बाकी फैसले बेहतर रहे हैं। हाल ही में चेयरमैन ने कुछ बड़े फैसलों के पीछे की वजह भी स्पष्ट की है। इसलिए हमें लगता है कि कैपिटल अलॉटमेंट को लेकर जो चिंताएं हैं, वे बढ़ा-चढ़ाकर कही जा रही हैं।

ब्रोकरेज ने कहा कि हाल की गिरावट के बाद भारती का भारत कारोबार हमारे अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 28 के ईबीआईटीडीए के करीब 10 गुना के वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है। कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं को देखते हुए यह स्तर आकर्षक लगता है। साथ ही, भू-राजनीतिक तनाव या एआई से जुड़े व्यवधानों का कंपनी के कारोबार पर असर बहुत सीमित माना जा रहा है।

Hyundai Motor पर टारगेट प्राइस: ₹2,567

ब्रोकरेज ने हुंडई मोटर पर खरीदारी की सलाह दी है और साथ ही 2,567 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। हुंडई मोटर के शेयर शुक्रवार को 2,165 रुपये पर बंद हुए। इस तरह, शेयर 19 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि हमने हुंडई के प्रबंधन से मुलाकात की ताकि कंपनी और ऑटो उद्योग की मांग की स्थिति को समझा जा सके। प्रबंधन ने बताया कि छोटी कारों और एसयूवी दोनों के लिए खुदरा मांग अच्छी बनी हुई है। हालांकि इस समय कॉम्पैक्ट और माइक्रो एसयूवी कारों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। कंपनी की हाल ही में लॉन्च हुई नई वेन्यू को मजबूत मांग मिल रही है। इसके लिए करीब 83 हजार यूनिट का ऑर्डर बुक है और ग्राहकों को 10 से 14 हफ्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

Also Read | डाउनट्रेंड टूटा! ब्रोकरेज ने बताया- इन 3 शेयरों में 1 महीने में 22% तक रिटर्न का मौका; चेक करें टारगेट, SL

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। जैसे— क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान क्रेटा ब्रांड का प्रचार अभियान चलाया, ताकि बढ़ती प्रतिस्पर्धा में अपनी मौजूदगी बनाए रखी जा सके। आई-20 का कम कीमत वाला ‘एरा’ वेरिएंट लॉन्च किया। कमर्शियल मोबिलिटी सेगमेंट में प्रवेश किया, जिससे ऑरा की बिक्री में सुधार हुआ।

कंपनी ने बताया कि नई वेन्यू के साथ उसका नया लॉन्च चक्र शुरू हो चुका है और वह 2030 तक 26 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। प्रबंधन निर्यात को लेकर भी सकारात्मक है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2030 तक कुल बिक्री में निर्यात की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत की जाए।

Cummins India पर टारगेट प्राइस: ₹5,500

मोतीलाल ओसवाल ने कमिंस इंडिया पर भी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 5,500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के मौजूदा भाव 4,898 रुपये से 12 प्रतिशत ज्यादा है।

ब्रोकरेज का मानना है कि यह शेयर इस समय वित्त वर्ष 26, 27 और 28 के अनुमानित प्रति शेयर मुनाफे के आधार पर क्रमशः 56.3 गुना, 47.7 गुना और 40.5 गुना के वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है।

ब्रोकरेज ने कहा कि हम शेयर पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखे हुए हैं और टारगेट प्राइस 5,500 रुपये तय किया है। यह टारगेट मार्च 2028 के अनुमानित मुनाफे के 45 गुना के आधार पर रखा गया है। पहले हमने 42 गुना का मूल्यांकन रखा था, जिसे अब बढ़ाकर 45 गुना किया गया है। इसका कारण डेटा सेंटर की मांग में सुधार और इस क्षेत्र में कंपनी की मजबूत स्थिति है। बाजार में अग्रणी होने के कारण कंपनी को इस बढ़ती मांग का फायदा मिलने की संभावना है।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 3:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement