facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Stock Market: विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से शेयर बाजार में 1% से ज्यादा की बढ़त

Advertisement

सेंसेक्स 1,006 अंक चढ़कर 80,218 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 24,329 पर बंद हुआ

Last Updated- April 28, 2025 | 10:50 PM IST
Stock Market Today

विदेशी निवेशकों की लगातार लिवाली और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार तेजी से बेंचमार्क सूचकांकों में आज 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त आई। सेंसेक्स 1,006 अंक या 1.3 फीसदी चढ़कर 80,218 पर बंद हुआ। निफ्टी 289 अंक या 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ 24,329 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 426 लाख करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा और सेंसेक्स व निफ्टी की बढ़त में एक-तिहाई से अधिक योगदान इसी का रहा।

विदेशी पार्टफोलियो निवेशकों ने 2,474 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीते 9 कारोबारी सत्र में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में 34,941 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। 20 जुलाई, 2023 के बाद विदेशी निवेशकों की यह सबसे लंबे समय तक सतत लिवाली है।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘डॉलर में नरमी और अमेरिका में मुद्रास्फीति के दबाव के बीच विदेशी निवेशक भारत के शेयर बाजार की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हालांकि निवेशकों को निकट अवधि में सतर्कता बरतने की सलाह है क्योंकि पहलगाम में आतंकी हमले पर भारत की जवाबी कार्रवाई का बाजार पर असर पड़ सकता है।’

रिलायंस का शेयर 5.3 फीसदी चढ़ा है जो अक्टूबर 2024 के बाद एक दिन में इसकी सबसे बड़ी छलांग है। फ्रांस के साथ 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के करार पर सरकार द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के बाद रक्षा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। वित्तीय क्षेत्र के शेयर भी लाभ में रहे मगर आईटी सूचकांक में गिरावट देखी गई।

Advertisement
First Published - April 28, 2025 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement