facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Q4 में शानदार कमाई के साथ, Bajaj Group की कंपनी ने दिया 150% डिविडेंड का तोहफा

Advertisement

कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए ₹3 प्रति शेयर (150%) डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Last Updated- May 12, 2025 | 3:47 PM IST
Bajaj Electricals

बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने 12 मई को अपने मार्च तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने जबरदस्त मुनाफा दिखाया है। इस तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹59.05 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹29.31 करोड़ था।

कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए ₹3 प्रति शेयर (150%) डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड ₹2 के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा। हालांकि, यह डिविडेंड 86वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद ही दिया जाएगा। AGM के बाद यह डिविडेंड 11 अगस्त 2025 से पहले क्रेडिट या डिस्पैच किया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। यह तारीख AGM से पहले घोषित की जाएगी।

ये भी पढ़ें…Q4 में 50% उछल गया इस PSU Bank का मुनाफा, ब्रोकरेज ने BUY की दी सलाह,; कहा-₹145 का लेवल टच करेगा

बिक्री और खर्च का हाल

मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय ₹1,281.65 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 5.87% ज्यादा है। ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹1,265.47 करोड़ रहा, जो कि पिछले साल ₹1,188.08 करोड़ था। कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीजन की बिक्री ₹994.01 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹917.08 करोड़ थी। लाइटिंग सॉल्यूशंस डिवीजन की बिक्री भी बढ़कर ₹271.46 करोड़ पहुंची।

सालाना प्रदर्शन थोड़ा फीका

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) की बात करें तो कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹133.42 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹135.88 करोड़ था। यानी सालाना आधार पर इसमें 2% की गिरावट आई है। वहीं कंपनी की कुल सालाना आय ₹4,883.21 करोड़ रही, जो कि 3.2% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। नतीजों और डिविडेंड की खबर के बाद बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर में जबरदस्त तेजी देखी गई। सोमवार को शेयर ₹618.20 पर ट्रेड कर रहा था, जो कि 16.38% की उछाल है।

Advertisement
First Published - May 12, 2025 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement