facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

सुस्त बिक्री परिदृश्य से थमेगी अशोक लीलैंड की रफ्तार!

Advertisement

कंपनी और वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र के लिए एक बड़ा बदलाव जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करना हो सकता है।

Last Updated- August 25, 2025 | 10:18 PM IST
Ashok leyland

देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचीबद्ध वाणिज्यिक वाहन (सीवी) निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड का शेयर 14 अगस्त से 9 फीसदी तक चढ़ा है। 14 अगस्त को कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। तिमाही में उम्मीद से बेहतर परिचालन प्रदर्शन और कम वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की उम्मीद से शेयर की कीमत में तेजी आई। कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने पहली तिमाही के बाद कंपनी के लिए अपने परिचालन मुनाफा अनुमान बढ़ा दिए हैं, जबकि कुछ ने वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र की सुस्त वृद्धि की आशंका को देखते हुए इस शेयर पर ‘घटाएं’ रेटिंग बनाए रखी है।

कंपनी ने सालाना आधार पर 1.5 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की, जो मुख्यतः 0.8 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि की वजह से संभव हुई, जबकि शेष वृद्धि प्राप्तियां सुधरने के कारण हुई। जून तिमाही में हालांकि बिक्री वृद्धि मामूली रही, लेकिन कंपनी अपने परिचालन लाभ में 6.4 प्रतिशत का इजाफा करने में सफल रही, जबकि परिचालन स्तर पर मार्जिन सालाना आधार पर 52 आधार अंक बढ़ा। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें कमी आई क्योंकि मार्च तिमाही मौसमी रूप से एक मजबूत तिमाही होती है।

मार्जिन में यह सुधार गैर-व्यावसायिक वाहनों की मजबूत बिक्री, स्पेयर पार्ट्स की बढ़ी हुई बिक्री और पावर सॉल्युशंस कारोबार में 29 प्रतिशत की उछाल के अनुकूल मिश्रण के कारण हुआ। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में मल्टी-एक्सल वाहनों की बिक्री में वृद्धि के साथ मिश्रण में सुधार हुआ, जबकि निर्यात में भी 29 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।  

कंपनी और वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र के लिए एक बड़ा बदलाव जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करना हो सकता है। कोटक रिसर्च के ऋषि वोरा और अपूर्व देसाई का मानना है कि इससे कमर्शियल व्हीकल चक्र में नई जान आएगी, क्योंकि इससे रीप्लेसमेंट मांग में बढ़ोतरी हो सकती है और बिक्री बढ़ सकती है। उन्हें उम्मीद है कि इस कदम का अशोक लीलैंड पर सकारात्मक असर पड़ेगा। मोतीलाल ओसवाल रिसर्च का मानना है कि राजस्व आधार में विविधता लाए जाने से कंपनी को वाणिज्यिक वाहन चक्र की चक्रीयता का मुकाबला करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement