facebookmetapixel
Advertisement
भारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ावसीयत, प्रोबेट और प्रॉपर्टी का ट्रांसफर: इसपर क्या कहता है देश का कानून, आसान भाषा में समझें पूरी बातQ1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्स

अंबानी ने सेबी के आदेश को सैट में दी चुनौती

Advertisement

22 अगस्त को जारी आदेश में सेबी ने प्रवर्तकों से जुड़े उधारकर्ताओं को ऋण बांटकर आरएचएफएल से रकम निकालने का आरोप लगाया था।

Last Updated- October 14, 2024 | 10:39 PM IST
SBI Rcom Fraud Anil Ambani

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के उस आदेश को प्रतिभूति अपील अधिकरण (SAT) में चुनौती है, जिसमें सेबी ने रिलायंस होम फाइनैंस (RHFL) के 26 व्यक्तियों पर कुल 625 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और उन्हें पांच साल के लिए बाजार से बाहर कर दिया गया है।

22 अगस्त को जारी आदेश में सेबी ने प्रवर्तकों से जुड़े उधारकर्ताओं को ऋण बांटकर आरएचएफएल से रकम निकालने का आरोप लगाया था। सेबी ने यह भी कहा था कि वह कथित धोखाधड़ी वाली योजनाओं द्वारा अर्जित मुनाफा का निर्धारण करेगा और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है। अधिकरण अन्य संबंधित याचिकाओं के इस मामले पर 18 अक्टूबर को सुनवाई कर सकता है।

रिलायंस कैपिटल की सहायक कंपनी रिलायंस कमर्शल फाइनैंस और आरएचएफएल के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी पिंकेश शाह ने भी अलग-अलग याचिकाओं में सेबी के आदेश को चुनौती दी है।

सेबी ने रिलायंस कमर्शल फाइनैंस पर 25 करोड़ रुपये और पिंकेश शाह पर 21 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्हें अगले पांच साल के लिए बाजार से बाहर कर दिया गया है और किसी दूसरी कंपनी में प्रमुख के तौर पर शामिल होने पर भी रोक लगा दी गई है।

यह मामला साल 2018 और 2019 के दौरान आरएचएफएल द्वारा दी गई सामान्य प्रयोजन कार्यशील पूंजी ऋण (जीपीसीएल) से संबंधित है। नियामक ने आरएचएफएल में कई अनियमितताएं, उल्लंघन और डिस्क्लोजर संबंधी खामियां पाईं। आरएचएफएल ने साल 2017-18 में 3,742 करोड़ रुपये का ऋण दिया था, जो बढ़कर साल 2018-19 में 8,670 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement