facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

पिरामिड : विस्तार योजनाओं से तेजी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:36 PM IST


विस्तार योजनाओं के ऐलान के बाद पिरामिड साइमारा थियेटर का शेयर भाव 12 फीसदी चढ़कर 280.30 से 314.70 रुपए पर पहुंच गया।


 


 यही नहीं, पिछले हफ्ते दोनों एक्सचेंजों में इसका वॉल्यूम भी 230 फीसदी बढ़कर 4.51 लाख शेयरों से 14.87 लाख शेयरों पर पहुंच गया। कंपनी फिलहाल एंटरटेनमेंट, बीपीओ और आईटीईएस के कारोबार में लगी है और आगे कंपनी फूड और बीवरेजस के कारोबार में भी उतरना चाहती है।


 


इस विस्तार के लिए कंपनी विदेशी मुद्रा के परिवर्तनीय बांडों (एफसीसीबी), जीडीआर और एडीआर के जरिए करीब 1619 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है, इसके लिए कंपनी ने अपनी कर्ज क्षमता को 1500 करोड़ से बढ़ाकर 3000 करोड़ रुपए कर दिया है।


 


कंपनी ने यूरोप, उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी एशिया में डायरेक्ट डु होम (डीटीएच) सेवाएं शुरू की हैं और इसके लिए कंपनी ने यूके की यूरोपीय डीटीएच प्लैटफार्म स्पाइज टीवी के साथ एक करार किया है।

Advertisement
First Published - March 17, 2008 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement