facebookmetapixel
Advertisement
कतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट

5 साल में 11910% का धमाकेदार रिटर्न! अब बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का तोहफा – रिकॉर्ड डेट अगस्त में

Advertisement

Algoquant Fintech ने अपने शेयरधारकों को 1 के बदले 8 बोनस शेयर देने और 1 शेयर को 2 हिस्सों में बांटने का ऐलान किया है। रिकॉर्ड डेट 18 अगस्त तय की गई है।

Last Updated- August 07, 2025 | 11:58 AM IST
Bonus Share

Algoquant Fintech नाम की कंपनी ने अपने शेयरधारकों को दो बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी अपने निवेशकों को फ्री में बोनस शेयर दे रही है और साथ ही अपने शेयर को दो हिस्सों में बांटने (स्टॉक स्प्लिट) जा रही है। कंपनी ने बताया है कि इसके लिए रिकॉर्ड डेट 18 अगस्त 2025 तय की गई है। यानी इस तारीख तक जिन लोगों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें इन दोनों फायदे का लाभ मिलेगा।

1 शेयर पर मिलेंगे 8 बोनस शेयर

कंपनी ने ऐलान किया है कि वह हर 1 शेयर पर 8 बोनस शेयर देगी। इसका मतलब है अगर आपके पास 1 शेयर है, तो आपको 8 और शेयर बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे। ये बोनस शेयर कंपनी अपने बचत फंड से दे रही है। इस ऐलान की जानकारी कंपनी ने 3 जुलाई को दी थी।

यह भी पढ़ें: BEL Dividend Alert: 90% डिविडेंड पाने का मौका! जानिए बुक क्लोजर डेट और जरूरी डिटेल्स

2 रुपये वाला शेयर अब होगा 1-1 रुपये के दो हिस्सों में

Algoquant Fintech ने अपने शेयर का फेस वैल्यू भी बदलने का फैसला लिया है। पहले कंपनी का हर शेयर 2 रुपये का था, अब इसे दो शेयरों में बांट दिया जाएगा – यानी हर एक शेयर 1 रुपये का हो जाएगा। इससे शेयर की कीमत थोड़ी कम हो सकती है, जिससे ज्यादा लोग इसे खरीद पाएंगे।

18 अगस्त को तय होगी हिस्सेदारी

कंपनी ने बताया कि इन दोनों कामों – बोनस शेयर देने और शेयर बांटने – के लिए 18 अगस्त 2025 को रिकॉर्ड डेट रखा गया है। यानी इस दिन तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, वही इन दोनों का फायदा उठा पाएंगे।

शेयर की कीमत और कमाई का इतिहास

6 अगस्त को Algoquant Fintech का शेयर ₹1277.10 पर बंद हुआ, जो कि पिछले दिन से करीब 5% ज्यादा था। कंपनी के शेयर ने पिछले कुछ समय में अच्छा मुनाफा दिया है:

1 महीने में 10% बढ़त

3 महीने में 54%

6 महीने में 46%

1 साल में 60%

2 साल में 194%

3 साल में 526%

और पिछले 5 साल में इसने 11910% तक की जोरदार बढ़त दी है।

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement