facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

BEL Dividend Alert: 90% डिविडेंड पाने का मौका! जानिए बुक क्लोजर डेट और जरूरी डिटेल्स

Advertisement

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 90% फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए बुक क्लोजर डेट, AGM की तारीख

Last Updated- August 07, 2025 | 10:53 AM IST
BEL Q4 results

नवरत्न डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने फाइनल डिविडेंड के भुगतान और सालाना आम बैठक (AGM) से जुड़ी अहम जानकारी शेयर बाजार को दी है। BEL ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी की शेयर ट्रांसफर बुक्स 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) से 17 अगस्त 2025 (रविवार) तक बंद रहेंगी। इस दौरान कंपनी का रजिस्टर ऑफ मेंबर्स भी बंद रहेगा। इसका मकसद है फाइनल डिविडेंड का भुगतान और 71वीं AGM की तैयारी।

किन निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड?

कंपनी ने साफ किया कि अगर 71वीं AGM में डिविडेंड को मंजूरी मिलती है, तो यह उन शेयरधारकों को मिलेगा जिनका नाम कंपनी के रिकॉर्ड में 14 अगस्त 2025 (गुरुवार) को बिज़नेस ऑवर्स के समाप्त होने तक मौजूद होगा। डिविडेंड की राशि AGM में मंजूरी मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर भुगतान की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 3 में से 2 शेयर बने फेवरेट! टारगेट ₹3,425 तक, एक्सपर्ट से जानिए कहां करें निवेश और कहां लगाएं स्टॉपलॉस

BEL की 71वीं सालाना आम बैठक 28 अगस्त 2025 (गुरुवार) को आयोजित होगी।

कितना मिलेगा फाइनल डिविडेंड?

कंपनी के बोर्ड ने 19 मई 2025 को हुई मीटिंग में Re 0.90 (90%) प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड प्रस्तावित किया था। ये डिविडेंड एक रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों पर मिलेगा और इसे AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है।

यह भी पढ़ें: ₹2,600 से लेकर ₹6,250 तक के टारगेट, Asian Paints समेत इन 3 तगड़े स्टॉक में दिखा ब्रेकआउट

BEL Dividend का रिकॉर्ड

BEL ने इससे पहले मार्च 2025 में ₹1.50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी ने अब तक कुल ₹2.40 प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है (₹1.50 अंतरिम + ₹0.90 फाइनल)। साल 2024 में भी BEL ने तीन बार डिविडेंड दिया था, जिसका कुल योग ₹2.20 था। साल 2023 में भी कंपनी ने निवेशकों को ₹1.80 का डिविडेंड दिया था। 7 अगस्त 2025 को BEL का शेयर BSE पर सुबह 10.44 बजे 0.46% की गिरावट के साथ ₹387.80 पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement