Ayodhya Ram Mandir Inauguration: कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अब वो समय आ गया है जब करोड़ों श्रद्धालु प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर में राम लला के दर्शन कर सकेंगे। 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या को सजाया जा रहा है और PM नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से समारोह के लिए 7000 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में नेताओं, बॉलीवुड एक्टर्स समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
राम मंदिर का काम कितना पूरा हो गया है ?
राम मंदिर का अभी ग्राउंड फ्लोर बन गया है और पहली और दूसरी मंजिल का काम दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।
राम मंदिर के लिए प्रभु श्री राम की मूर्ति किसने बनाई है ?
बता दें कि भव्य राम मंदिर के लिए प्रभु श्री राम की मूर्ति को कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है।
राम मंदिर का निर्माण किसने किया है ?
राम मंदिर का निर्माण कार्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की देखरेख में लार्सन एंड टुब्रो कंपनी कर रही है। इस मंदिर का निर्माण राजस्थान के बांसी पर्वत के बलुआ पत्थर से किया जा रहा है।
राम मंदिर का उद्घाटन कब होगा ? (Ram Mandir Udghatan)
बता दें कि राम मंदिर का तेजी के साथ किया जा रहा है और 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। मंदिर का उद्घाटन भी 22 जनवरी, 2024 को होगा।
राम मंदिर कितना बड़ा है ? (Ram Mandir size)
राम मंदिर परिसर पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है। प्रभु श्री राम के मंदिर की लंबाई 380 फीट होगी जबकि यह 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा है।
राम मंदिर बनाने में कितना पैसा लगेगा ?
राम मंदिर के निर्माण का बजट 1800 करोड़ रुपये हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, यह खर्च बढ़ भी सकता हैं।
कहां बन रहा है राम मंदिर ?
श्री राम मन्दिर का निर्माण उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि के स्थान पर हो रहा है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, अयोध्या हिन्दू धर्म के भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीराम का जन्मस्थान है।
राम मंदिर की आरती का समय क्या है ? (ram mandir aarti time)
आपको बता दें कि श्री राम मंदिर में वैसे तो पांच बार आरती होती है। हालांकि, भक्त रामलला की आरती दिन में तीन बार शामिल हो सकते हैं। भक्त सुबह 6:30 बजे, दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:30 बजे आरती में भाग ले सकते हैं। आरती में शामिल होने के लिए ट्रस्ट द्वारा बनाया गया पास जरुरीहै जिसके लिए आपको आईडी प्रूफ देना होगा।
राम मंदिर के दर्शन का समय ?
दर्शन का समय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक – दोपहर 02:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक रहेगा।