ट्रैवल-टूरिज्म

देसी पर्यटकों को लुभाने में लाल किला चौथे स्थान पर, FY25 में 28.8 लाख घरेलू पर्यटक आए घूमने

ताजमहल घरेलू और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए सबसे अधिक देखा जाने वाला स्मारक बना रहा

Published by
स्नेहा शशिकुमार   
Last Updated- November 25, 2025 | 10:45 PM IST

आतंकी हमले के बाद सुरक्षा दृष्टि से बंद किए गए लाल किले को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया है। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, भारत की विरासत का प्रतीक लाल किला घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में वित्त वर्ष 2025 में तमाम संरक्षित स्मारकों में चौथे स्थान पर रहा। इस दौरान यहां 28.8 लाख पर्यटक आए और देश भर में यात्रा सेगमेंट में इसकी 5.32 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल रही।

घरेलू पर्यटकों के अलावा लाल किले ने वित्त वर्ष 25 में लगभग 3 प्रतिशत विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित किया। ताजमहल घरेलू और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए सबसे अधिक देखा जाने वाला स्मारक बना रहा। दिल्ली में कुतुब मीनार के बाद लाल किला दूसरे स्थान पर रहा, जिसने इस अवधि में 36.37 प्रतिशत घरेलू पर्यटकों और 16.7 प्रतिशत विदेशी पर्यटकों को लुभाया। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में तमाम राज्यों में दिल्ली 9.55 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ छठे स्थान पर रही। महाराष्ट्र इस सूची में सबसे ऊपर है। घरेलू पर्यटकों के मामले में दिल्ली की हिस्सेदारी अपेक्षाकृत कम 1.57 प्रतिशत दर्ज की गई और यह शहर राष्ट्रीय स्तर पर 14वें स्थान पर रहा।

First Published : November 25, 2025 | 10:39 PM IST