अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Gold and Silver Price today: सोने-चांदी के वायदा भाव जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार (23 जनवरी) को दोनों के वायदा भाव वैश्विक व घरेलू दोनों बाजारों में ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,58,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 3,36,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 2,548 रुपये की तेजी के साथ 1,58,889 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,56,341 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2159 रुपये की तेजी के साथ 1,58,500 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,59,226 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,57,500 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने 1,59,226 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
यह भी पढ़ें: गिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भाव
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 6,044 रुपये की तेजी के साथ 3,33,333 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 3,27,289 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 9,611 रुपये की तेजी के साथ 3,36,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 3,39,927 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 3,32,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 3,39,927 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
यह भी पढ़ें: ₹60 हजार से ₹3.20 लाख तक पहुंची चांदी, अब आगे क्या? मोतीलाल ओसवाल की चेतावनी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। Comex पर सोना 4,836.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,837.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 44.30 डॉलर की टेजी के साथ 4,957.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,970 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 96.32 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 96.37 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.28 डॉलर की तेजी के साथ 98.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 99.20 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 1,58,889 | 1,56,341 | 1,58,500 |
| चांदी | 3,33,333 | 3,27,289 | 3,36,900 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 4,940 | 4,913.40 | 4,957.70 |
| चांदी | 98.32 | 98.37 | 98.66 |
(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)