facebookmetapixel
Advertisement
₹9,072 करोड़ की 3 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 307 किमी बढ़ेगा नेटवर्क; 5,400 गांवों को मिलेगा फायदाBS Manthan में एथर एनर्जी के CEO का दावा: PLI स्कीम में सुधार की जरूरत, इससे खुलेगा $100 अरब का बाजार6 महीने में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी बराबर? बीएस मंथन में नितिन गडकरी ने जताई उम्मीदAI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावक्या फिर आएंगे तीनों कृषि कानून? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘BS मंथन’ में बताया सरकार का इरादाBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा ‘विजन 2047’सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटाराUS Tariffs: ग्लोबल बाजारों में हलचल, ट्रंप की 10 प्रतिशत टैरिफ नीति प्रभावीBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: ऑटोमोबाइल सेक्टर भारत का ग्रोथ इंजन, सड़क सुरक्षा पर जोरIT शेयरों में गिरावट जारी, फिर भी मालिक क्यों नहीं बेच रहे हिस्सेदारी? बीएस मंथन में एक्सपर्ट्स ने बताई वजह

महाराष्ट्र के पालघर में “आदिपुरुष” फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Advertisement

मीरा-भायंदर वसई विरार (MBVV) थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने ‘राष्ट्र प्रथम’ नामक समूह से जुड़े होने का दावा किया।

Last Updated- June 19, 2023 | 6:40 PM IST
Adipurush Controversy: Protests against 'Adipurush' in several districts of UP, saints demand ban

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में लोगों के एक समूह ने हाल में रिलीज हुई फिल्म “आदिपुरुष” का शो बाधित करते हुए दावा किया कि इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

मीरा-भायंदर वसई विरार (MBVV) थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने ‘राष्ट्र प्रथम’ नामक समूह से जुड़े होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि कैपिटल मॉल पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं और अभी FIR दर्ज नहीं की गई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने “जय श्री राम” के नारे लगाए और लोगों को फिल्म का बहिष्कार करने को कहा। कुछ दिन पहले हिंदू जनजागृति समिति (HJS) ने एक बयान जारी कर ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म में “आपत्तिजनक कल्पनाशील दृश्यों” के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने कहा था कि लाखों लोगों के पूज्य भगवान राम पर फिल्म रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर आधारित कल्पना के माध्यम से नहीं, बल्कि शास्त्रों को पढ़ने और समझने के बाद बनाई जानी चाहिए।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 6:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement