facebookmetapixel
Advertisement
बिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात! BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, जानें कीमत और खूबियांमुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्कGroww लाया नया ‘MF Prime’ फीचर, निवेशक खुद अपने फंड को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कर सकेंगे मैनेजITR-1 फाइल करने जा रहे हैं? रुकिए! अगर इन 10 चीजों से हुई कमाई तो बदलना होगा फॉर्म, नहीं तो घर आएगा नोटिसNPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेजPower Stocks: जून में 11% बढ़ी बिजली की मांग, NTPC, IEX समेत इन 6 पावर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशPhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मदद

JN.1 Covid variant: सतर्क रहने की जरूरत है, घबराने की नहीं- मांडविया

Advertisement

मंत्री ने कहा कि अस्पताल की तैयारियों के लिए ‘मॉक ड्रिल’ करना, निगरानी बढ़ाना और लोगों से बातचीत जरूरी है।

Last Updated- December 20, 2023 | 2:19 PM IST
Mansukh Mandaviya

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों की तैयारियों का जायजा लिया और साथ ही राज्यों से सतर्कता बरतने तथा निगरानी बढ़ाने की अपील की।

हर तीन महीनें में अस्पतालों में मॉक ड्रील की जरूरत

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र की ओर से राज्यों को हर प्रकार का सहयोग मिलने का आश्वासन दिया और कहा, ‘‘हमें सतर्क रहने की जरूरत है, घबराने की नहीं।’’ मंत्री ने कहा कि अस्पताल की तैयारियों के लिए ‘मॉक ड्रिल’ करना, निगरानी बढ़ाना और लोगों से बातचीत जरूरी है। उन्होंने हर तीन माह में सभी अस्पतालों में ‘मॉक ड्रिल’ करने की जरूरत पर जोर दिया।

Also read: कितना जानलेवा है कोरोना का नया वेरिएंट JN.1? WHO ने इसे बताया ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’

तैयारियों में कोई ढिलाई नहीं हो- मांडविया

साथ ही राज्यों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि त्योहारों से पहले सर्दी के मौसम में एहतियाती कदम उठाए जाएं। मांडविया ने कहा कि हमारी तैयारियों में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य कोई राजनीति का क्षेत्र नहीं है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय हर तरह की मदद के लिए तैयार है। मांडविया ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों तथा अतिरिक्त मुख्य प्रधान सचिवों (स्वास्थ्य) के साथ ऑनलाइल माध्यम से समीक्षा बैठक की।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 2:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement