facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

HPV टीकाकरण अभियान: देश भर में सर्वाइकल कैंसर के ​खिलाफ चलेगा टीकाकरण

Advertisement

राष्ट्रीय अभियान के तहत टीकाकरण स्वैच्छिक होगा और 14 वर्ष की लड़कियों को मुफ्त प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में यह टीका केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध है

Last Updated- February 24, 2026 | 10:37 PM IST
cervical cancer

सर्वाइकल कैंसर को समाप्त करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार मानव पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अभियान के तहत टीकाकरण स्वैच्छिक होगा और 14 वर्ष की लड़कियों को मुफ्त प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में यह टीका केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध है और इसकी कीमत प्रति खुराक 4,000 रुपये तक है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब देश में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर बना हुआ है, जिसमें हर साल लगभग 80,000 नए मामले सामने आ रहे हैं और इससे 42,000 से अधिक मौतें दर्ज होती हैं। सरकार ने 2024 में पहली बार घोषणा की थी कि वह एचपीवी टीके को देश के टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही भारत उन 160 से अधिक देशों में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने पहले ही एचपीवी टीकाकरण शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस अभियान में गार्डासिल शामिल होगा, जिसका निर्माण एमएसडी द्वारा किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘क्वाड्रिवेलेंट एचपीवी टीका एचपीवी टाइप 16 और 18 से सुरक्षा देता है, जो सर्वाइकल कैंसर का कारण बनते हैं। इसके साथ ही यह टाइप 6 और 11 से भी बचाव करता है।’ राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह पहले ही इस टीके को शामिल करने की सिफारिश कर चुका है। यह भारत की सर्वोच्च टीकाकरण संस्था है। औषधि नियामक द्वारा स्वीकृत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले गार्डासिल टीके वैक्सीन एलायंस गावी के साथ भारत की साझेदारी में राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

टीकाकरण आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-जिला और जिला अस्पतालों तथा सरकारी मेडिकल कॉलेजों जैसे निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ही आयोजित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 24, 2026 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement