facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेवाओं को राहत देने नैटहेल्थ ने मांगी 5% GST इनपुट दर

Advertisement

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली तक जीएसटी सुधार करने की बीते सप्ताह घोषणा की थी।

Last Updated- August 19, 2025 | 10:36 PM IST
Health Tech IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

स्वास्थ्य देखभाल निकाय नैटहेल्थ ने इस क्षेत्र के लिए 5 प्रतिशत जीएसटी इनपुट स्लैब मानकीकृत करने की मांग की है। इसके अलावा निकाय ने जीएसटी आउटपुट भुगतान लागू होने की स्थिति में प्रदाताओं को इनपुट क्रेडिट का दावा करने की अनुमति देने की मांग की है। 

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली तक जीएसटी सुधार करने की बीते सप्ताह घोषणा की थी। इस सुधार का लक्ष्य कर दरों को घटाना, जीएसटी के अनुपालन को सरल बनाना व आधुनिक बनाना है ताकि आसानी से और आगे बढ़े। नैटहेल्थ ने कहा कि जीएसटी को तार्किक बनाने से कई उद्योगों दक्षता व लागत बढ़ी है। हालांकि इसके दायरे से स्वास्थ्य देखभाल व्यापक रूप से बाहर रहा है। इस उद्योग निकाय ने कहा कि हालिया ढांचे ने सेवा प्रदाताओं के लिए लागत को महत्त्वपूर्ण रूप से बढ़ा दिया है। लिहाजा 5 प्रतिशत जीएसटी इनपुट की स्लैब महत्त्वपूर्ण है। 

इसी क्रम में निकाय ने दावा किया कि अस्पताल और डाइनोस्टिक प्रदाता आवश्यक वस्तुओं में शामिल मेडिकल उपकरणों व इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं से ठेके पर रखे जाने वाले श्रमिकों, रखरखाव व महत्त्वूपर्ण सेवाओं पर इनपुट का दावा नहीं कर पाते हैं। निकाय ने कहा, ‘आज ब्लॉक किए गए क्रेडिट जीएसटी से पूर्व के दौर से अधिक हैं। इससे लागत बढ़ गई है जो उजागर नहीं होती है। इसके अलावा आवश्यक सेवाओं जैसे ठेके पर रखे जाने वाले मानवश्रम की सेवाओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है। यह सेवा मानव श्रम पर अत्यधिक निर्भर करती है और आसानी से लोगों को नौकरी पर रखने को हतोत्साहित करता है।’ 

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement