facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

HCA Film Awards 2023: हॉलीवुड के अवॉर्ड शो में RRR की धूम, जीते चार पुरस्कार

हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन (HCA) ने शुक्रवार रात लॉस एंजिलिस के बेवर्ली विलशायर में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया था। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ स्टंट के अलावा ऑस्कर के लिए नामित होने वाले गाने ‘नाटू नाटू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार भी मिला।

Last Updated- February 25, 2023 | 1:41 PM IST
RRR song Naatu Naatu

फिल्मकार एस.एस. राजमौली की फिल्म ‘RRR’ को HCA फिल्म पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म और सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म समेत चार पुरस्कारों से नवाजा गया।

हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन (HCA) ने शुक्रवार रात लॉस एंजिलिस के बेवर्ली विलशायर में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया था। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ स्टंट के अलावा ऑस्कर के लिए नामित होने वाले गाने ‘नाटू नाटू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार भी मिला।

राजमौली ने सर्वश्रेष्ठ स्टंट पुरस्कार ग्रहण किया। अपने संबोधन में फिल्मकार ने फिल्म की टीम की प्रशंसा की। निर्देशक ने कहा, ‘पूरी फिल्म में असंख्य एक्शन शॉट्स में से मुश्किल से 2-3 शॉट ऐसे थे, जहां हमने बॉडी डबल्स (स्टंटमैन) का इस्तेमाल किया। हर स्टंट अभिनेताओं ने किया। वे कमाल के लोग हैं।’

राजमौली ने कहा, ‘यह फिल्म पूरी टीम का संयुक्त प्रयास थी। इसके लिए मैं अपनी पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं। हमने इस फिल्म को बनाने के लिए 320 दिन कड़ी मेहनत की।’

 

First Published - February 25, 2023 | 1:41 PM IST

संबंधित पोस्ट