facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Pushpa 2 The Rule Teaser: अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी, जानें कब रिलीज होगी पुष्पा 2: द रूल

Advertisement

प्रोडक्शन बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपने आधिकारिक पेज पर टीज़र साझा किया। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Last Updated- April 08, 2024 | 3:55 PM IST
Pushpa 2

”पुष्पा 2: द रूल” (Pushpa 2 The Rule teaser) फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu arjun) के 42वें जन्मदिन के अवसर पर मच अवेटेड फिल्म का टीजर जारी किया।

पुष्पा 2: द रूल’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है। यह ‘पुष्पा 1: द राइज’ का सीक्वल है जिसमें अर्जुन ने मुख्य किरदार निभाया था और मलयालम स्टार फहद फासिल एक पुलिस निरीक्षक भंवर सिंह शेखावत की भूमिका में थे।

प्रोडक्शन बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक पेज पर टीज़र साझा किया। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में नजर आएंगी।

एक्स पर पोस्ट में कहा गया है, ”इसके आगमन का जश्न मनाएं। पुष्पा: 2 का टीजर रिलीज है। अभिनेता अल्लू अर्जुन को 42वें जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

अल्लू अर्जुन ने आधी रात को उनके हैदराबाद में स्थित घर के बाहर आए प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पुष्पा: 2 के टीजर की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ”मैं जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। मेरा हृदय आभार से भरा है। कृपया मेरे धन्यवाद को इस टीजर के साथ स्वीकार करें।”

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 3:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement