facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Oscars 2023: डॉक्यूमेंट्री ‘The Elephant Whisperers’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में जीता ऑस्कर

Advertisement
Last Updated- March 13, 2023 | 9:17 AM IST

तमिल भाषा के वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीत लिया है। कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ के इस वृत्तचित्र ने इस श्रेणी में ‘हॉलआउट’, ‘हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और ‘स्ट्रेंजर एट द गेट’ को मात दी।

कार्तिकी गोंजाल्विस ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए इसे अपनी ‘‘मातृभूमि भारत’’ को समर्पित किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज यहां हमारे और प्रकृति के बीच के पवित्र बंधन, मूल निवासी समुदाय के लोगों के सम्मान और अन्य जीवित प्राणियों के प्रति सहानुभूति और अंतत: सह-अस्तित्व की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहूंगी।’’

गोंजाल्विस ने अकादमी पुरस्कार, निर्माता गुनीत मोंगा, उनके परिवार को धन्यवाद दिया और पुरस्कार को अपनी ‘‘मातृभूमि भारत’’ को समर्पित किया। उन्होंने कहा, ‘‘अकादमी का हमारी फिल्म को सराहने, मूल निवासियों और जानवरों पर ध्यान देने के लिए शुक्रिया… ‘नेटफ्लिक्स’ का हम पर विश्वास करने… मेरी निर्माता गुनीत के साथ अपनी आदिवासी समझ को साझा करने के लिए बोमन और बेली का शुक्रिया…।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पूरी टीम के साथ-साथ मेरी मां, पिता तथा बहन … और मेरी मातृभूमि भारत का शुक्रिया…।’’ वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ हाथियों और उनकी देखभाल करने वालों के बीच के अटूट बंधन पर आधारित है। निर्माण कंपनी ‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ की मोंगा और अचिन जैन भी इसके निर्माता हैं।

ऑस्कर समारोह का आयोजन सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Oscars 2023: भारतीय फिल्म RRR के नाटु-नाटु को भी मिला ऑस्कर

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 9:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement