facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Golden Globe Awards 2023: RRR के गाने ‘नाटू-नाटू’ को मिला बेस्ट सॉन्ग का खिताब

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 6:23 PM IST
RRR in Golden Globe

Golden Globe Awards 2023: अमेरिका के बेवेर्ली हिल्टन में 80वां गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का शुरू हो गया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीतने के लिए दुनिया भर की शानदार फिल्मों के बीच मुकाबला है।

गोल्डन ग्लोब से भारत के सिने प्रेमियों के लिए इस बार एक शानदार खबर आई है। एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट सॉन्ग के गोल्डन ग्लोब से नवाजा गया है। फिल्म RRR को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में दो कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। फिल्म ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब अपने नाम करके भारतीय सिनेमा में इतिहास रचा है लेकिन वहीं  RRR के हाथ से बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म का खिताब निकल गया है। RRR के मुकाबले ये अवार्ड अर्जेंटीना की Argentina 1985 फिल्म को मिला है।

 

The winner for Best Song – Motion Picture is @mmkeeravaani for their song “Naatu Naatu” featured in @rrrmovie! Congratulations! ?✨? #GoldenGlobes pic.twitter.com/ePaXzJ1AoL

यही कारण है कि भारतीय दर्शकों में इस पुरस्कार समारोह को लेकर खास एक्साइटमेंट भी है। ‘आरआरआर’ सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। जिसमें गाने की कैटेगरी में तो भारतीय फिल्म को ये खिताब मिल गया है।

खास बात यह है कि 20 से ज्यादा सालों के बाद कोई भारतीय फिल्म इस खिताब के लिए नॉमिनेट हुई है। इससे पहले ‘विदेशी भाषा’ या गैर-अग्रेंजी भाषा की कैटेगरी में भारत की ‘सालाम बॉम्बे!’ (1988) और ‘मॉनसून वेडिंग’ (2001) नॉमिनेट हुए थे। इन दोनों ही फिल्मों का निर्देशन मीरा नायर का था।

विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटगरी में RRR का मुकाबला कोरियाई फिल्म ‘Decision to Leave’, जर्मनी की युद्ध के खिलाफ बनी फिल्म ‘All Quiet on the Western Front’, अर्जेंटीना की ‘Argentina 1985 ‘ और फ्रांसीसी-डच की ‘Close’ से हुआ था।

फिल्म ‘RRR’ के तेलुगु गाने ‘नातू नातू’ को ‘Best Song Motion Picture’कैटेगरी में अवार्ड मिला है।

 

 

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 7:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement