facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Filmfare Awards 2023: आल‍िया भट्ट से लेकर राजकुमार राव तक, इन कलाकारों को मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, चेक करें लिस्ट

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 1:48 PM IST
Alia bhatt, Filmfare Awards 2023

महाराष्ट्र पर्यटन के साथ 68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 (Filmfare Awards 2023) को जीतने वाले नामों की घोषणा हो चुकी है। इस अवार्ड शो का आयोजन मुंबई में गुरुवार यानी 27 अप्रैल की शाम को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ था। इस समारोह में बॉलिवुड के स‍ितारों रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आए।

इस साल शो होस्ट सलमान खान ने किया जबकि आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने उनके साथ को-होस्टिंग की। वहीं, अवार्ड शो में गोविंदा, विक्की कौशल, टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और जैकलीन फर्नांडीज जैसे तमाम नामी कलाकारों ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी।

बता दें कि फिल्‍मफेयर अवॉर्ड में साल 2022 में रिलीज हुई फिल्मों और उनसे जुड़े कलाकारों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

आइए, जानते हैं किस-किस को फिल्‍मफेयर अवॉर्ड मिला है-

Best Film का अवॉर्ड – ‘गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’
Best Film Critics- बधाई दो
Best Actor का अवार्ड- राजकुमार राव
Best Actress का अवार्ड- आल‍िया भट्ट
Best Director का अवॉर्ड- संजय लीला भंसाली
Best Playback Singer का अवॉर्ड – अरिजीत सिंह को ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म का गाना ‘केसरिया’ के लिए दिया गया
Best Music Album – प्रीतम ( ब्रह्मास्त्र )
VFX के लिए भी अवॉर्ड – ब्रह्मास्त्र
Best Actor Critics का अवार्ड- संजय मिश्रा (वध)
Best Actress Critics का अवार्ड- भूमि पेडनेकर (बधाई दो) और तब्बू (भूल भुलैया 2​​​​​​)
Best Actor Supporting Role Male- अनिल कपूर ( जुग जुग जियो)
Best Actor Supporting Role Female- शीबा चड्डा (बधाई दो)
Best Debut Male- अंकुश गेडाम (झुंड)
Best Debut Female- एंड्रिया केविचुसा (अनेक)

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement