facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: आज शेयर बाजार में गिरावट के संकेत! निफ्टी 200 अंक नीचे खुल सकता हैफॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!

मैतई रस्मों से बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने लैशराम से की शादी, साझा कीं तस्वीरें

Advertisement

हुड्डा और लैशराम ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी समारोह की तस्वीरों के साथ लिखा, ‘आज से, हम एक हैं।’

Last Updated- November 30, 2023 | 1:47 PM IST
Randeep Hooda Marriage
Randeep Hooda (X)

अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। दोनों बुधवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल के चुमथांग सनापुंग में मणिपुरी के मैतेई समुदाय के पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार परिणय सूत्र में बंधे थे।

हुड्डा और लैशराम ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी समारोह की तस्वीरों के साथ लिखा, ‘आज से, हम एक हैं।’ ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’, ‘जन्नत 2’, ‘हाईवे’ और ‘सरबजीत’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाले हुड्डा ने शादी के मौके पर पारंपरिक मणिपुरी सफेद धोती (फीजोम), कुर्ता और पगड़ी (कोकीट) पहनी थी। वहीं मणिपुरी मॉडल लैशराम भी पारंपरिक मणिपुरी पोशाक ‘पोटलोई’ में थीं।

‘पोटलोई’ एक घनी कसीदाकारी वाला सुर्ख लाल रंग का बेलनाकार घाघरा होता है जो मोटे कपड़े से बनाया जाता है । इसके ऊपर उन्होंने गहरे हरे रंग का पारंपरिक ब्लाउज पहना था। इसके साथ ही उन्होंने सोने के बहुत से आभूषण पहने हुए थे।

विवाह पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें दुल्हन ने पूरी गरिमा के साथ दूल्हे के चारों ओर सात फेरे लिए, वहीं दूल्हा व दुल्हन ने एक-दूसरे को चमेली के फूलों से बनी माला पहनाई।

हुड्डा (47) और लैशराम (37) पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध में थे। लिन एक मॉडल, अभिनेता और व्यवसायी महिला हैं, जिन्होंने “मैरी कॉम”, “रंगून” और हाल ही में ‘जाने जां’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

हुडा को आखिरी बार फिल्म ‘सार्जेंट’ में देखा गया था और उनकी आगामी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ है, जिसका उन्होंने निर्देशन भी किया है।

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 1:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement