facebookmetapixel
Advertisement
हमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानक

राधिका मर्चेंट से विवाह के बंधन में बंधेंगे अनंत अंबानी

Advertisement

शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका और अनंत का ‘रोका’ (सगाई) समारोह गुरुवार को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में किया गया।

Last Updated- December 29, 2022 | 6:11 PM IST
Anant ambani and Radhika Merchant

बिजनेस मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से शादी करेंगे। परिवार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका और अनंत का ‘रोका’ (सगाई) समारोह गुरुवार को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में किया गया।

परिवार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि सगाई के बाद युवा जोड़े ने अपने आगामी जीवन के लिए भगवान श्रीनाथजी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर में ही दिन व्यतीत किया। इसमें हालांकि यह नहीं बताया गया कि शादी कब होगी।

अनंत और राधिका में कुछ समय से मित्रता है। मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता ने इस साल जून में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में राधिका के लिए एक भव्य ‘अरंगेत्रम’ समारोह आयोजित किया था। यह प्रशिक्षित भारतीय शास्त्रीय नृत्य कलाकार राधिका की पहली मंचीय नृत्य प्रस्तुति या ‘अरंगेत्रम’ थी। वह एनकोर हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं।

बयान में कहा गया, “अनंत और राधिका कुछ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और आज के समारोह से आने वाले महीनों में उनकी शादी की औपचारिक यात्रा शुरू हो रही है। दोनों परिवार राधिका और अनंत के लिए सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं क्योंकि वे एक साथ रहने की अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।”

अनंत ने जहां अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, वहीं राधिका न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। बयान में कहा गया है कि अनंत रिलायंस के ऊर्जा कारोबार का नेतृत्व करते हैं और राधिका एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में काम करती हैं।

अंबानी के तीन बच्चे हैं – जुड़वां आकाश और ईशा और सबसे छोटा बेटा अनंत। उनकी बेटी ईशा ने दिसंबर 2018 में पीरामल समूह के वारिस आनंद पीरामल से शादी की। वे पिछले महीने जुड़वां बच्चों, आदिया और कृष्णा के माता-पिता बने। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश ने मार्च 2019 में हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी की थी। उनका दो साल का बेटा पृथ्वी है।

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 6:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement