facebookmetapixel
Advertisement
Kotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असरThe Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसाबाजार में गिरावट पर खरीदारी या करें इंतजार? किन सेक्टर्स से रखें दूरी; मार्केट एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रेटेजीफरवरी में ऑटो बिक्री में जोरदार उछाल, टू-व्हीलर्स से ट्रैक्टर तक सभी सेगमेंट में तेज बढ़तक्या है फोर्स मेज्योर, और जंग के वक्त एनर्जी कंपनियों के लिए यह क्यों जरूरी हो गयापश्चिम एशिया तनाव से तेल 80 डॉलर पार, ONGC-Oil India पर ब्रोकरेज बुलिशInnovision IPO: 10 मार्च से खुलेगा ₹322 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड ₹521–548; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्सRaajmarg IPO: NHAI समर्थित इनविट का ₹6,000 करोड़ इश्यू, ₹99–100 प्राइस बैंड; 11 मार्च से कर सकेंगे अप्लाई

अभिनेता Sonu Sood का व्हाट्सएप अकाउंट 61 घंटे बाद बहाल हुआ

Advertisement

सूद ने ‘एक्स’ पर लिखा, ''आखिरकार मेरा व्हाट्सएप अकाउंट फिर से चालू हो गया। मुझे 61 घंटे में कुल 9,483 संदेश मिले हैं। धन्यवाद।''

Last Updated- April 29, 2024 | 11:51 AM IST
Sonu Sood
Sonu Sood

अभिनेता सोनू सूद ने रविवार को बताया कि वह 61 घंटे बाद अपने व्हाट्सएप अकाउंट का फिर से इस्तेमाल कर पा रहे हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को इस बारे में शिकायत की थी।

सूद ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”आखिरकार मेरा व्हाट्सएप अकाउंट फिर से चालू हो गया। मुझे 61 घंटे में कुल 9,483 संदेश मिले हैं। धन्यवाद।” उन्होंने शनिवार को अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरीज’ पर व्हाट्सएप के आधिकारिक पेज को भी टैग किया था।

अभिनेता सूद ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा था, ”क्या हो रहा है..व्हाट्सएप? जागो!! हजारों जरूरतमंद लोग मदद के लिए बेसब्री से संपर्क करने की कोशिश कर रहे होंगे। कृपया इस पर गौर करें। अकाउंट ब्लॉक हो गया है।” सूद ने एक पोस्ट साझा किया था जिसमें कहा गया था कि उनके नंबर से उनका व्हाट्सएप अकाउंट नहीं खुल रहा है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मेरा नंबर व्हाट्सएप पर काम नहीं कर रहा है। मुझे कई बार इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मुझे लगता है कि आप लोगों के लिए अपनी सेवाओं को उन्नत करने का समय आ गया है।”

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 11:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement