facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Maharashtra SSC Result 2023: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 1:57 PM IST
CBSE Result 2024 Date
BS

Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा या SSC के परिणाम घोषित किए, जिसमें 93.83 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। बोर्ड के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में करीब तीन फीसदी कम है। पिछले साल कुल 96.94 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

पहले की तरह, लड़कियों ने फिर से लड़कों को पीछे छोड़ दिया। इस परीक्षा में 95.87 फीसदी लड़कियां पास हुईं जबकि 92.05 फीसदी लड़कों ने पेपर पास किया। बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने बताया कि कोकण संभाग के 98.11 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए और वह बोर्ड परीक्षा में शीर्ष पर रहा, जबकि नागपुर संभाग 92.05 फीसदी के उत्तीर्ण फीसदी के साथ सबसे नीचे रहा।

इसके अलावा कोल्हापुर में 96.73 फीसदी, पुणे में 95.64 फीसदी, मुंबई में 93.66 फीसदी, औरंगाबाद में 93.23 फीसदी, अमरावती में 93.22 फीसदी, लातूर में 92.67 फीसदी और नासिक में 92.22 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि इस साल मार्च-अप्रैल में आयोजित SSC परीक्षा के लिए कुल 15,29,096 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 14,34,898 छात्र उत्तीर्ण हुए।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 1:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement