facebookmetapixel
Advertisement
AI से बदलेगा IT सेक्टर का खेल? Tata MF को सर्विस-ड्रिवन ग्रोथ की उम्मीद, निवेशकों के लिए अहम संकेतबैंक FD से अलग, 7% से ज्यादा रिटर्न का मौका, Money Market Funds की क्यो बढ़ रही है लोकप्रियताMeta के अलेक्जेंडर वांग बोले: AI के लिए भरोसा, डाटा और कंप्यूटिंग क्षमता सबसे जरूरीउत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग को बड़ा बढ़ावा, 22 नई यूनिट्स को मंजूरी; ₹500 करोड़ का निवेशऑफिस स्पेस की मांग, FTA से तेज होगी रफ्तार; 50% तक पहुंच सकता है GCC का योगदान: रिपोर्टबड़े फ्लैट्स की दौड़! क्या अब फ्लैट बन गए हैं स्टेटस सिंबल, लग्जरी हाउसिंग में उफानसेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ डूबे; ये 3 कारण बने गिरावट की वजहTata Group और OpenAI मिलकर बनाएंगे 100 मेगावॉट का AI डेटा सेंटरAI समिट में मुकेश अंबानी का एलान, 7 साल में ₹10 लाख करोड़ का करेंगे निवेश; मोबाइल डेटा की तरह सस्ता होगा एआईAI समिट से PM मोदी का संदेश: एआई को खुला आसमान दें, भारत में सफल मॉडल दुनिया में कहीं भी चलेगा

CGBSE 10th 12th Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉपरों को मिलेगी हेलीकॉप्टर राइड

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 4:10 PM IST
Bhupesh Baghel

CGBSE 10th 12th Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड के लाखों बच्चों का बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं के बोर्ड में इस बार पास प्रतिशत 79.96 रहा।

बता दें कि रायपुर की विधि भोसले ने टॉप किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर जांजगीर के विवेक अग्रवाल रहे।

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड के टॉपर

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। 12 बोर्ड में इस बार पास प्रतिशत 79.96 रहा। रायगढ़ जिले की टॉपर विधि भोसले को 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। जांजगीर चांपा के विवेक अग्रवाल 97. 40 फीसदी अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। जबकि दुर्ग के रितेश कुमार तीसरे नंबर पर रहे उन्हें 96.80 फीसदी अंक मिले हैं।

चौथे नंबर पर न्यासा देवांगन, शंकर देवांगन, रश्मि खत्री रहीं, जिन्हें 96.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। पांचवें नंबर पर झलमल की रहने वाली दिव्या रहीं, जिन्हें 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। छठवें नंबर पर संयुक्त रूप पांच बच्चों ने टॉप किया है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं रिजल्ट को छात्र CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का प्रयोग करना होगा।

10वीं, 12वीं के टॉपरों को मिलेगी हेलीकॉप्टर राइड

बता दें कि पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को हेलीकॉप्टर राइड दी गई थी। इस बार भी राज्य के मुख्यमंत्री ने टॉपर्स को हेलीकॉप्टर राइड देने का एलान किया है।

साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सफल होने वाले सभी परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement