facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: गर्मी की बढ़ती मार और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत को अब सस्ते फाइनेंस की जरूरत क्यों हैप​श्चिम ए​शिया संकट की MSME के रेवेन्यू व मुनाफे पर मार, कोरोना जैसे बन रहे हैं हालातOYO की पैरेंट कंपनी Prism को IPO की हरी झंडी, ₹6,650 करोड़ जुटाने की तैयारीनए शहर में घर ढूंढने का झंझट खत्म! क्या है नया ‘डिजिटल रेंटल आइडेंटिटी’ और यह क्यों हो रहा है लोकप्रियITR 3 vs ITR 4: बिजनेसमैन, फ्रीलांसर और ट्रेडर्स के लिए कौन सा टैक्स फॉर्म है सही, जानें यहांबंद नहीं होगी लाडकी बहिन योजना, वापस नहीं ली जाएगी अपात्र महिलाओं को दी गई राशिक्या Small-Cap Fund वाकई लॉन्ग टर्म में Large-Cap Fund से ज्यादा रिटर्न देते हैं? 20 साल की स्टडी ने खोली पोलExplainer: मॉड्यूलर हेल्थ प्लान क्या है और जिसे आप अपने इंश्योरेंस बजट के हिसाब से कर सकते हैं ‘कस्टमाइज’सैलरी अकाउंट है कितना फायदेमंद? या फिर छिपा हुआ खर्चा? एक्सपर्ट से जानें पूरी सच्चाईLeave Encashment Tax Rules: नौकरीपेशा लोगों को बची छुट्टियों के पैसे पर कितनी मिलेगी टैक्स छूट?

आयातकों के लिए राहत की घोषणा

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 11:20 PM IST
Cathay Cargo

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने गुरुवार को उन कारोबारियों के लिए राहत देने की घोषणा की है, जो भुगतान के ऑटोमेटेड सिस्टम में तकनीकी खामियां आने के कारण आयात शुल्क का भुगतान नहीं कर सके थे। भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू की गई है।

तकनीकी खामियों के कारण आयात शुल्क का भुगतान न कर पाने के कारण हुई देरी पर 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक के लिए कारोबारियों को ब्याज नहीं देना पड़ेगा। सीमा शुल्क अधिनियम के मुताबिक अगर कोई आयातक निर्धारित समय में शुल्क का भुगतान नहीं कर पाता है तो भुगतान न किए गए शुल्क पर उसे 10 से 36 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता है। इसके अलावा सरकार ने कुछ श्रेणी के सामान पर मैनुअल क्लियरेंस की व्यवस्था बहाल कर दी है।

सीबीआईसी ने एक अधिसूचना में कहा है, ‘बड़ी संख्या में ऐसे मामले आए हैं, जिनमें तकनीकी खामियों के काऱण शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने में समस्या हुई और भुगतान नहीं किया जा सका। यह समस्या कॉमन पोर्टल और उसके लिए अधिकृत बैंक के साथ 1 अप्रैल, 2023 और उसके बाद आई, जिसके कारण ब्याज बना है। यह कठिनाइय़ां नहीं आतीं तो पोर्टल पर ब्याज की गणना नहीं होती।’ डायरेक्टर जनरल, सिस्टम्स इस समय नई व्यवस्ढास्था की चुनौतियों को हल करने पर काम कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिन से आयातकों व निर्यातकों को नए इलेक्ट्रॉनिक कैश लेजर (ईसीएल) को लेकर आ रही चुनौतियों को लेकर चिंता हो रही है, जिससे सीमा शुल्क का भुगतान कठिन हो गया है और इसकी वजह से बंदरगाहों पर माल की खेप फंसी हुई है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने खराब होने वाले सामान, फार्मास्यूटिकल उत्पादों, लिक्विड बल्क कार्गो, विनिर्माताओं, कुछ अन्य श्रेणी के आयातकों को मैनुअल मंजूरी की छूट दे दी है।

इसका मतलब यह है कि अगर कोई आयातक बैंक का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करता है, जिसमें यह संकेत है कि आयात शुल्क का भुगतान किया जा चुका है, भुगतान चालान प्रस्तुत करता है तो इस तरह के कंसाइनमेंट को मंजूरी दे दी जाएगी। इससे कंपनियों को तत्काल जरूरत के आयातित सामान को जल्दी हासिल करने की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा आयातक बंदरगाहों से अपना सामान छुड़ाने में सक्षम नहीं थे, इसलिए सीबीआईसी ने शिपिंग लाइंस से कहा है कि वह 10 अप्रैल तक के डिटेंशन और डेमरेज शुल्क माफ कर दें।

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब इलेक्ट्रॉनिक कैश लेजर को आयातकों व निर्यातकों के लिए चरणबद्ध तरीके से पेश किया गया। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक खाता बनाया है, जिसमें धन डाला जा सकता है और जब जरूरत पड़े, शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। यह डिजिटल वॉलेट की तरह काम करता है। इससे व्यापार में अनुपालन बोझ आसान होगा।

केपीएमजी में टैक्स पार्टनर अभिषेक जैन ने कहा कि सरकार ने इस मसले को सक्रियता से संज्ञान में लिया और इसके समाधान के कदम की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि भुगतान की बैंक से पुष्टि होने पर उसे स्वीकार किए जाने से तात्कालिक आयात जरूरतों को हरी झंडी देने में मदद मिलेगी और देरी को लेकर वाणिज्यिक चिंता दूर होगी।

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement