facebookmetapixel
ट्रेड डील के बाद बाजार का भरोसा क्यों लौटा अंबानी-अदाणी पर?Explainer: India-US Trade Deal के बाद देश के टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे बूम मिलने वाला है?अमेरिकी टैरिफ कटौती से रत्न, आभूषण और कपड़ा सेक्टर को बढ़ावा, रूसी तेल से तुरंत दूरी मुश्किल: Moody’sHAL, BEL से लेकर PTC तक निवेश का मौका, ब्रोकरेज ने डिफेंस शेयरों पर हाई टारगेट तय किएStocks To Buy: ₹200 से सस्ते ये दो PSU स्टॉक्स दे सकते हैं अच्छा मुनाफा! नतीजों के बाद ब्रोकरेज की BUY रेटिंगअमेरिकी ड्यूटी में कटौती से झींगा इंडस्ट्री को बड़ी राहत, कॉ​म्पिटिटर्स के मुकाबले स्थिति बेहतरभारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘काफी अनिश्चितता खत्म हुई’: DEA सचिवAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21% बढ़ा, 3043 करोड़ रुपये पहुंचा; शेयर 9% उछलाHyundai Motors Share: Q3 में 6% बढ़ा मुनाफा, अब स्टॉक में आएगा तेजी? एमके ग्लोबल ने बतायाIndia-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछला

सहारा हॉस्पिटैलिटी के लिए अभिरुचि पत्र

सहारा हॉस्पिटैलिटी मुंबई में सहारा स्टार होटल का संचालन करता है। इस पांच सितारा संपत्ति में 400 से अधिक कमरे, पांच फुल सर्विस रेस्टोरेंट आदि हैं।

Last Updated- May 13, 2025 | 11:37 PM IST
Sahara Star Hotel Mumbai
सहारा स्टार होटल

सहारा हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के 728.58 करोड़ रुपये के फंसे हुए ऋण के अधिग्रहण के लिए 17 से 18 अभिरुचि पत्र (ईओआई) हासिल हुए हैं। इस मामले के जानकार लोगों के मुताबिक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में बैंकों के समूह को ईओआई मिले हैं। अंतिम सौदे से पहले जांचने व मूल्यांकन की अवधि 20 मई तक बढ़ा दी गई है और इसके बाद अधिग्रहण के लिए बाध्यकारी निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।

बहु संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियां (एआरसी) ने बैंकों के समूह के फंसे हुए ऋण के लिए अभिरुचि पत्र दाखिल किए हैं। इन एआरसी में ऐसेट रिकंस्ट्रंक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड, फोनिक्स एआरसी, जेएम फाइनैंशियल एआरसी, एडलविस एआरसी आदि हैं। ऋण फंसे हुए बैंकों के समूह में अन्य बैंक यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई और कर्णाटका बैंक हैं। सभी बैंकों का कुल बकाया मूलधन 426.8 करोड़ रुपये है और ब्याज सहित कुल बकाया 728.58 करोड़ रुपये है। सहारा हॉस्पिटैलिटी मुंबई में सहारा स्टार होटल का संचालन करता है। इस पांच सितारा संपत्ति में 400 से अधिक कमरे, पांच फुल सर्विस रेस्टोरेंट आदि हैं।

 

First Published - May 13, 2025 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट