facebookmetapixel
Advertisement
UPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारीचंद्रशेखरन के बाद किसके हाथ होगी टाटा की कमान! टीवी नरेंद्रन समेत कई नाम चर्चा में SBI ने AI की मदद से MSME को मंजूर किए ₹1 लाख करोड़ के लोन, जानें कैसे बदली प्रक्रियाब्रिक्स देशों में निजी निवेश बढ़ाने पर जोर, सीतारमण ने ढांचागत सुधारों को बताया जरूरीरतन टाटा के निधन के बाद बढ़े मतभेद, चंद्रशेखरन के फैसले से नए दौर की शुरुआतजुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45%, खाने-पीने की चीजों की कीमतों ने बढ़ाई चिंताजियो क्रेडिट में 49.9% हिस्सेदारी खरीदेगा बैंक ऑफ अमेरिका, ₹18,268 करोड़ का सौदाटाटा मोटर्स की पहली तिमाही मजबूत, मुनाफा 2,560 करोड़ रुपये और राजस्व 19% बढ़ाज्वैलरी बिक्री से टाइटन का प्रदर्शन मजबूत, ब्रोकरेज ने बढ़ाया कमाई का अनुमानचंद्रशेखरन के दौर में टाटा का डिजिटल से सेमीकंडक्टर तक दांव, घाटे में चल रहे कारोबार बने बड़ी चुनौती

जीएसटी में गिरफ्तारी पर अहम फैसला

Advertisement

आपराधिक कानून के तहत मिले सुरक्षात्मक उपाय सीमा शु्ल्क और वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) के मामले में दोषी व्यक्तियों पर भी लागू होंगे।

Last Updated- February 27, 2025 | 11:09 PM IST
GST Transition

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि आपराधिक कानून के तहत मिले सुरक्षात्मक उपाय सीमा शु्ल्क और वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) के मामले में दोषी व्यक्तियों पर भी लागू होंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी के पीठ ने जीएसटी अधिनियम और सीमा शुल्क अधिनियम के दंडात्मक प्रावधानों को चुनौती देने वाली 279 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया।

अदालत ने जीएसटी और सीमा शुल्क के तहत गिरफ्तारी और अभियोजन प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा। साथ ही यह स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी का इस्तेमाल वसूली के लिए नहीं किया जा सकता है। ऐसे मामलों में अनुच्छेद 226 के तहत उपचार उपलब्ध हैं। भारत का संविधान अनुच्छेद 226 के तहत उच्च न्यायालयों को मौलिक अधिकारों सहित अधिकारों को लागू करने के लिए रिट जारी करने की शक्ति देता है। बीएस

Advertisement
First Published - February 27, 2025 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement