facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

Stocks to Watch: आज Auto, Zomato, ZEE, RVNL, NHPC, Infy, Garden Reach पर होगा निवेशकों का फोकस

बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और अशोक लीलैंड जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियां मार्च महीने के लिए अपनी मासिक बिक्री की रिपोर्ट जारी करेंगी।

Last Updated- April 01, 2024 | 9:07 AM IST
Stocks To watch today

Stocks To Watch: स्टॉक स्पेसिफिक और वैश्विक संकेतों पर नज़र रखते हुए इक्विटी बाज़ार मजबूत सप्ताहांत के बाद कामकाज को आज फिर से शुरू करेंगे। सुबह 7:25 बजे गिफ्ट निफ्टी वायदा 41 अंक ऊपर 22,529 के स्तर पर था।

अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग के बेंचमार्क 1 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे थे। साथ ही चीन का शंघाई कंपोजिट 0.7 प्रतिशत की बढ़त पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.4 प्रतिशत की मजबूती पर था। दूसरी तरफ निक्केई 0.6 फीसदी नीचे था।

आज इन शेयरों पर रहेगा निवेशकों का फोकस

Auto stocks: मारुति सुजुकी इंडिया, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और अशोक लीलैंड जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियां मार्च महीने के लिए अपनी मासिक बिक्री की रिपोर्ट जारी करेंगी।

NTPC: सरकारी बिजली कंपनी ने 220 मेगावाट के अपने बरौनी थर्मल पावर स्टेशन स्टेज- I को बंद कर दिया है, जिसमें दो इकाइयां शामिल हैं। यह 31 मार्च, 2024 से स्थायी रूप से प्रभावी है।

HDFC Bank: निजी बैंक ने एचडीएफसी एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में अपनी संपूर्ण इक्विटी हिस्सेदारी बेचने के लिए एक बाध्यकारी टर्म शीट समझौता किया है।

Zomato: ऑनलाइन रेस्तरां एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी कंपनी को कर्नाटक टैक्स अधिकारियों से 23.26 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड और जुर्माना भरने का नोटिस मिला है। हालांकि, कंपनी आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगा।

Zee Entertainment Enterprises: ZEEL ने लागत में कटौती करने के लिए बेंगलुरु में अपने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सेंटर में कर्मचारियों की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत की कटौती की है।

NHPC: एनएचपीसी लिमिटेड ने भारत भर में नवीकरणीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी), जापान से 20 बिलियन जेपीवाई (लगभग 1,100 करोड़ रुपये) का विदेशी मुद्रा लोन प्राप्त किया है।

Infosys: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी को आयकर विभाग से 6,329 करोड़ रुपये के रिफंड की उम्मीद है।

Garden Reach Shipbuilders: कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का अपना हाईएस्ट वार्षिक कारोबार दर्ज किया।

First Published - April 1, 2024 | 9:05 AM IST

संबंधित पोस्ट