facebookmetapixel
लोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहीं

Stocks to Watch: RIL, GIC Re, Suzlon Energy, HDFC Bank, Mastek से लेकर Adani Ent तक, आज इन शेयरों में दिखेगा एक्शन

रिलायंस ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना के दूसरे चरण के तहत एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) की पूरी 10 गीगावॉट क्षमता हासिल कर ली है।

Last Updated- September 05, 2024 | 8:41 AM IST
Stocks To watch today

Stocks to watch today: गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स से पॉजिटिव संकेत के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज हरे निशान में हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 7:00 बजे निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव की तुलना में लगभग 100 अंक चढ़कर 25,360 पर कारोबार कर रहा था।

हालांकि, वैश्विक बाजारों की नरम धारणा से निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ सकता है। जापान के बाजारों को छोड़कर अन्य एशिआई बाजारों में बुधवार की बिकवाली के मुकाबले गुरुवार को तेजी आई।

निक्केई 225 और टॉपिक्स क्रमशः 0.92 प्रतिशत और 0.49 प्रतिशत गिरकर खुले, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.15 प्रतिशत और स्मॉल कैप कोस्डैक 0.75 प्रतिशत चढ़कर कारोबार कर रहा था।

इस बीच, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

Reliance Industries: कंपनी ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना के दूसरे चरण के तहत एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) की पूरी 10 गीगावॉट क्षमता हासिल कर ली है। आरआईएल जामनगर में 30 गीगावॉट बैटरी मेन्यूफेक्चरिंग प्लांट का निर्माण कर रही है, जिसका उत्पादन 2025 की पहली छमाही के बाद शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा रिलायंस का बोर्ड 1:1 बोनस शेयर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए 5 सितंबर को बैठक करेगा।

Adani Enterprises: 800 करोड़ रुपये तक जुटाने का लक्ष्य रखने वाली कंपनी का पहला रिटेल बॉन्ड इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी ने 81 करोड़ डॉलर तक के अनुमानित निवेश के साथ नैरोबी के जोमो केन्याटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के संभावित अधिग्रहण के लिए केन्या में एक सहायक कंपनी भी स्थापित की है।

General Insurance Corporation of India: कंपनी के बिक्री पेशकश (OFS) को पहले दिन करीब 2,300 करोड़ रुपये की बोलियां मिली। ओएफएस के जरिये सरकार की 6.78 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का लक्ष्य है। इसे अब तक 5.8 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।

Prestige Estates Projects: कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिये 1674 रुपये प्रत्येक पर 2,98,68,578 इक्विटी शेयर जारी करके 5,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो कि फ्लोर प्राइस से 4.62 प्रतिशत डिस्काउंट पर है।

Suzlon Energy: कंपनी ने ओई बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड के साथ बिक्री और लीजबैक सौदे में अपने पुणे मुख्यालय, वन अर्थ को 440 करोड़ रुपये में बेच दिया है। इस लेन-देन से सुजलॉन को मुख्य विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करने और भविष्य में संपत्ति की पुनर्खरीद के विकल्प के साथ तरलता में सुधार करने में मदद मिलेगी।

HDFC Bank: क्वांट म्यूचुअल फंड ने संभवतः एचडीएफसी बैंक में अपनी पूरी पोजीशन समाप्त कर दी है, जो पहले इसकी शीर्ष होल्डिंग्स में से एक थी।

Mastek: कैपिटल ग्रुप ने मास्टेक में 5.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 475 करोड़ रुपये से अधिक में बेच दी है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने मास्टेक में शेयरों का अधिग्रहण किया, जो आईटी सेवा कंपनी में इसकी सक्रिय रुचि को दर्शाता है।

Allied Blenders and Distillers: एबीडीएल को फिल्म स्टार रणवीर सिंह के साथ एक नए वेंचर में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। नई इकाई 70 करोड़ रुपये तक के निवेश के साथ लक्जरी और प्रीमियम स्पिरिट पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Canara Bank: बैंक ने गांधीनगर में अपनी आईएफएससी बैंकिंग इकाई के जरिये 30 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। 4.896 प्रतिशत कूपन दर वाले बांडों को एशिया, मिडिल ईस्ट पूर्व और यूरोप के निवेशकों की खूब रूचि देखी गई।

First Published - September 5, 2024 | 7:30 AM IST

संबंधित पोस्ट