facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

डिजिटल भुगतान से आर्थिक बहाली के संकेत

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:21 PM IST

अप्रैल महीने में गिरावट के बाद मई में डिजिटल भुगतान में तेजी आई है। इससे तीसरे व चौथे चरण के लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिलते हैं। मार्च-अप्रैल के पहले व दूसरे चरण में सख्ती से लॉकडाउन लागू किया गया था।
नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन आफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) इमीडिएट पेमेंट सिस्टम (आईएमपीएस) नैशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक् शन (एनईटीसीसी) और भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) जैसे लेन देन वाले प्लेटफॉर्मों पर मई में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। लेनदेन का मूल्य भी वृद्धि के संकेत दे रहा है। यूपीआई के मामले में लेन-देन का मूल्य 2.18 लाख करोड़ रुपये रहा, जो मार्च के 2.06 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। हालांकि लेन-देन की संख्या मई में 1.23 अरब रही, जो मार्च में 1.25 अरब थी। अप्रैल में यूपीआई से लेनदेन 0.99 अरब और लेनदेन का मूल्य 1.51 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह से मई महीने में लेन-देन के मूल्य में 45 प्रतिशत और लेन-देन की संख्या में 24 प्रतिशत तेजी आई है।
आईएमपीएस के मामले में मई महीने में लेन-देन 36 प्रतिशत बढ़कर 16.68 करोड़ हो गया, जो अप्रैल में 12.247 करोड़ था, जबकि लेन-देन का मूल्य 39 प्रतिशत बढ़कर 1.69 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो अप्रैल में 1.22 लाख करोड़ रुपये था। मार्च महीने में लेन-देन की संख्या 21.682 करोड़ थी। आईएमपीएस के तहत लेन-देन की सीमा 2 लाख रुपये तक है और इतना ही यूपीआई के मामले में है। ऑनलाइन बिल भुगतान व्यवस्था बीबीपीएस में भी तेजी देखी गई। मई महीने में इसमें 30 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ लेन-देन की संख्या 1.654 करोड़ हो गई, जो अप्रैल में 1.277 करोड़ थी। लेन-देन की मात्रा भी मई में 60 प्रतिशत बढ़कर 2,178.72 करोड़ रुपये हो गई। मई महीने में वाहनों की आवाजाही बढ़ी है और इससे टोल संग्रह में तेज बढ़ोतरी हुई है। फास्टैग से भुगतान 400 प्रतिशत बढ़कर लेनदेन की कुल संख्या 5.517 करोड़ हो गई है, वहीं मूल्य के हिसाब से इसमें 300 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ लेनदेन मूल्य  1,142 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement
First Published - June 2, 2020 | 1:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement