facebookmetapixel
Advertisement
भारत में डायबिटीज के लिए एक ही जांच पर ज्यादा निभर्रता जो​खिम भरी, विशेषज्ञों ने कहा- अलग HbA1c स्टैंडर्ड की जरूरतविदेश जाने वाले छात्रों की संख्या में 3 साल में 31% की भारी गिरावट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!डिपॉजिट धीमे, लेकिन बैंकों की कमाई तेज… क्या है अंदर की कहानी?जेनेरिक दवाओं की चुनौती के बीच भागेगा ये Pharma Stock! ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकElon Musk ने किया xAI का बड़ा फेरबदल, कौन बना नई टीम का कप्तान?1 अप्रैल से लागू होंगे PAN के नए नियम, गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जानें नई लिमिटUS में भारतीय टेक्सटाइल को मिल सकता है जीरो-ड्यूटी एक्सेस, बांग्लादेश पर बढ़त की तैयारी!Valentine Day Pick: ₹1640 पर खरीदारी का मौका, ₹1890 तक जाएगा Tech Mahindra? ब्रोकरेज ने जताया भरोसाHUL Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा, नेट सेल्स बढ़कर ₹16,441 करोड़ITR फाइल करने के बाद भी नहीं मिला रिफंड? जानिए एक्सपर्ट के अनुसार देरी की 6 मुख्य वजहें

IREDA और MNRE के बीच MoU, FY26 के लिए ₹8,200 करोड़ का राजस्व लक्ष्य निर्धारित

Advertisement

FY25 में IREDA ने ₹5,957 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले ₹6,743.32 करोड़ का संचालन राजस्व अर्जित किया था

Last Updated- August 25, 2025 | 8:21 PM IST

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण लिमिटेड (IREDA) ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के साथ एक प्रदर्शन आधारित समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रणनीतिक लक्ष्यों और प्रदर्शन मानकों को निर्धारित करता है।

MoU के प्रमुख बिंदु: 

  • FY 2025-26 के लिए ₹8,200 करोड़ का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
  • FY 2024-25 में IREDA ने ₹5,957 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले ₹6,743.32 करोड़ का संचालन राजस्व अर्जित कर इसे पार किया था। 
  • समझौते में प्रदर्शन के अन्य मानकों में नेट वर्थ पर रिटर्न, पूंजी पर रिटर्न, कुल ऋण पर एनपीए अनुपात, एसेट टर्नओवर रेशियो और EBTDA जैसे संकेतक शामिल हैं। 

Ministry of New and Renewable Energy प्रवक्ता ने बताया कि IREDA पिछले चार वर्षों (FY 2020-21 से) से MoU प्रदर्शन में ‘उत्कृष्ट’ (Excellent) रेटिंग प्राप्त करता आ रहा है। FY 2023-24 के MoU मूल्यांकन में, IREDA को:

  • NBFC और पावर सेक्टर में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता 
  • सभी 84 केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (CPSEs) में शीर्ष चार में स्थान प्राप्त हुआ,  जैसा कि लोक उद्यम विभाग (Department of Public Enterprises) द्वारा जारी सूची में दर्शाया गया है। 

IREDA के CMD प्रदीप कुमार दास ने इस अवसर पर कहा,  इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा के साथ, हम अपने उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समझौता हमारे मिशन को और मजबूत करता है कि हम देश के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करने में निर्णायक भूमिका निभाएं।

Ministry of New and Renewable Energy प्रवक्ता ने कहा कि IREDA, जो भारत सरकार के अधीन एक अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, देश में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह समझौता भारत के “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य की दिशा में सतत और हरित ऊर्जा समाधान सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

सरकारी खरीद ने किया 15 लाख करोड़ का आंकड़ा पार, Government e Marketplace से हुआ छोटे कारोबारियों को फायदा

Energy Sector को लेकर इंडिया-जापान साथ-साथ, ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप्स के जरिए करेंगे काम

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement