facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

Opening Bell: शुरुआती कारोबार में लुढ़का शेयर बाजार; Sensex 469 तो Nifty 149 अंक फिसला, जानें वजह

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड, मारुति, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही।

Last Updated- March 26, 2024 | 10:22 AM IST
Stocks To buy

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज सुबह बाजार खुलने के साथ ही 468.91 अंक गिरकर 72,363.03 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी-50 (Nifty-50) 149.2 अंक गिरकर 21,947.55 पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड, मारुति, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही जबकि बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स लाभ पाने वालों में से थे।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में जापान का टोक्यो और चीन शंघाई निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का सियोल और हांगकांग पॉजिटिव क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 3,309.76 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार होली के अवसर पर बंद रहे थे और अब शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बंद रहेंगे।

वहीं, शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 190.75 अंक या 0.26 प्रतिशत चढ़कर 72,831.94 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 84.80 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 22,096.75 पर पहुंच गया था।

शेयर बाजार के गिरावट में होने की वजह ?

बता दें कि अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का असर भारत के स्टॉक मार्केट पर भी पड़ा है। साथ ही विदेशनिवेशक भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं जिसके चलते मार्केट की सेंटीमेंट प्रभावित हुई है।

First Published - March 26, 2024 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट